5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ Micromax IN 2 बजट स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च!

माइक्रोमैक्स आईएन 2 की अधिकारिक पुष्टि अभी तक कंपनी की ओर से नहीं की गई है।

5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ Micromax IN 2 बजट स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Micromax IN 2 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • इसकी कीमत 10 हजार रुपये से 11 हजार रुपये के बीच में हो सकती है।
  • फोन में 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन हो सकती है।
विज्ञापन
Micromax जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Micromax IN 2 लॉन्च कर सकती है। यह एक बजट फोन होगा और कंपनी की IN सीरीज में लेटेस्ट एडिशन होगा। कुछ दिनों पहले माइक्रोमैक्स ने Micromax IN Note 2 को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन का कैमरा मॉड्यूल Samsung Galaxy S20 FE के जैसे डिजाइन का था। अब IN सीरीज में कंपनी एक और बजट डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है और कथित तौर पर इस पर काम कर रही है। इस फोन में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले देखने को मिल सकती है और ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया गया है। जिसका मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। 

टिप्स्टर इशान्त राज ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि माइक्रोमैक्स जल्द ही Micromax IN 2 को लॉन्च कर सकती है जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से 11 हजार रुपये के बीच में हो सकती है। इशान्त ने अपनी पोस्ट में फोन स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया है जिसके मुताबिक, फोन में 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन होगी जो फुल एचडीप्लस रिज़ॉल्यूशन के साथ होगी। इसकी डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का बताया गया है। उसके साथ 2 मेगापिक्सल के दो और लेंस भी साथ होंगे। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होने की बात कही गई है। 

Micromax IN 2 में हमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर ने लिखा है कि फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी देखने को मिल सकती है। इसकी रैम और स्टोरेज कैपिसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन में Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा और इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन के साथ 18W का चार्जर भी दिया जा सकता है जो कि एक बजट फोन होने के चलते एक आकर्षक फीचर है। 

माइक्रोमैक्स आईएन 2 की अधिकारिक पुष्टि अभी तक कंपनी की ओर से नहीं की गई है। चूंकि कंपनी ने हाल ही में Micromax IN Note 2 को लॉन्च किया था इसलिए अभी आईएन सीरीज के इस लेटेस्ट फोन को घोषित करने में कंपनी थोड़ा समय ले सकती है। माइक्रोमैक्स स्वदेशी कंपनी है और बजट में अधिक फीचर्स देने के लिए जानी जाती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »