• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 48MP कैमरा व 8GB रैम के साथ Micromax In Note 2 भारत में कल होगा लॉन्च! Flipkart पर स्पेसिफिकेशन टीज़

48MP कैमरा व 8GB रैम के साथ Micromax In Note 2 भारत में कल होगा लॉन्च! Flipkart पर स्पेसिफिकेशन टीज़

Micromax India ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Micromax In Note 2 स्मार्टफोन भारत में 25 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी इन ट्वीट्स के जरिए दी है।

48MP कैमरा व 8GB रैम के साथ Micromax In Note 2 भारत में कल होगा लॉन्च! Flipkart पर स्पेसिफिकेशन टीज़
ख़ास बातें
  • Micromax In Note 2 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • माइक्रोमैक्स इन नोट 2 में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • फोन में मिलेगा साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Micromax In Note 2 भारत में 25 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान कंपनी ने ट्विटर और Flipkart के माध्यम से किया है। यह स्मार्टफोन Micromax In Note 1 का सक्सेसर होगा, जिसके साल 2020 में नवंबर में लॉन्च किया गया था। माइक्रोमैक्स इन नोट 2 को लेकर टीज़ किया गया है कि यह स्मार्टफोन एमोलेड डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। यह फोन खरीद के लिए एक्सल्यूसिवली Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, रिपोर्ट से Micromax स्मार्टफोन के कथित स्पेसिफिकेशन्स के संकेत मिले हैं जिन्हें आधिकारिक टीज़र में शामिल नहीं किया गया है।   

Micromax India ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Micromax In Note 2 स्मार्टफोन भारत में 25 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी इन ट्वीट्स के जरिए दी है। जैसे कि यह फोन “Dazzling Glass” फिनिश में आएगा। फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। लेटेस्ट ट्वीट में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर की जानकारी दी गई है। यह फोन Flipkart पर भी लिस्ट है।
 

Micromax In Note 2 specifications (expected)

Micromax ने माइक्रोमैक्स इन नोट 2 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी टीज़ कर दी है। जैसे कि फोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा। Flipkart पर भी इसी तरह के स्पेसिफिकेशन लिस्ट है। इनके अलावा, MySmartPrice की रिपोर्ट में फोन के अन्य कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारियों को लीक किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा, इसमें 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा दियाा जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का दूसरा और दो अन्य 2 मेगापिक्सल के कैमरे मिल सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, जो कि डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट के साथ स्थित होगा। इन सब के अलावा, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »