5G सर्विस लॉन्‍च होने से पहले ही चाइनीज कंपनी Xiaomi ने भारत में बनाया 5G स्‍मार्टफोन्‍स की शिपिंग का ‘रिकॉर्ड’!

कंपनी ने IDC के डेटा का हवाले से यह बात कही है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 18:11 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत अगले कुछ महीनों में हो सकती है
  • लेकिन मोबाइल कंपनियों में 5G स्‍मार्टफोन की जंग शुरू हो गई है
  • शाओमी और रियलमी इस सेगमेंट के बड़े प्‍लेयर के तौर पर उभरे हैं

5G स्‍मार्टफोन सेगमेंट में जारी प्रतिस्‍पर्धा के बीच शाओमी ने पिछले साल अपनी डिवाइसेज की कीमतों में कटौती की थी।

भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत अगले कुछ महीनों में हो सकती है। दिलचस्‍प यह है कि देशभर में 5G नेटवर्क का विस्‍तार होने में अभी करीब दो साल लगने का अनुमान है। इसके बावजूद देश में 5G स्‍मार्टफोन्‍स की बिक्री तेजी से हो रही है। मोबाइल कंपनियों में इस बात की जंग है कि कौन सबसे सस्‍ता 5G स्‍मार्टफोन ऑफर कर रहा है। रियलमी (Realme) और शाओमी (Xiaomi) सबसे बड़े प्‍लेयर के रूप में उभरे हैं, पर लोगों को जियो (jio) के 5G स्‍मार्टफोन का भी इंतजार है। इस बीच Xiaomi ने बताया है कि उसने मई 2020 से जून 2022 तक भारत में 7 मिलियन यानी 70 लाख से अधिक 5G स्मार्टफोन की शिपिंग की है। कंपनी ने IDC के डेटा का हवाले से यह बात कही है। 

5G स्‍मार्टफोन सेगमेंट में जारी प्रतिस्‍पर्धा के बीच शाओमी ने पिछले साल अपनी डिवाइसेज की कीमतों में कटौती की थी। कंपनी ने Redmi Note 10T 5G के तौर पर 13,999 रुपये में 5G स्‍मार्टफोन ऑफर किया था। फ‍िलहाल Poco M4 5G इस कंपनी के इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। इसकी कीमत करीब 10,999 रुपये है।
 

शाओमी ने Mi 10 5G को कंपनी के पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर इंडिया में लॉन्‍च किया था। हालांकि 40 हजार रुपये से ज्‍यादा की इसकी कीमत लोगों को फोन से दूर ले गई। कंपनी ने Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G जैसे स्‍मार्टफोन भी उतारे लेकिन लोग कंपनी के अफॉर्डेबल 5जी फोन्‍स का इंतजार करते रहे। शाओमी को कड़ा मुकाबला मिल रहा है रियलमी की तरफ से, जिसने 5G स्‍मार्टफोन पर काफी फोकस किया है। कंपनी ने न सिर्फ मिड प्रीमियम रेंज में बल्कि मिड सेगमेंट में भी 5G को अफॉर्डेबल बनाया है। उसकी देखादेख बाकी कंपनियां भी 5G को लोगों की जेब में फ‍िट कर रही हैं। 
Advertisement

बहरहाल, अब ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन कंपनियां मिड रेंज में यानी 10 से 20 हजार रुपये के बीच 5G डिवाइसेज पेश कर रही हैं। रियलमी और शाओमी जैसे ब्रैंड्स अब यहां परफॉर्मेंस पर भी फोकस कर रहे हैं। ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन ब्रैंड अपनी डिवाइसेज में वो सभी 5G बैंड दे रहे हैं, जिनकी आने वाले दिनों में इंडियन यूजर्स को जरूरत होगी। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.