• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4300mAh बैटरी, 64MP कैमरा, पॉप अप सेल्‍फी कैमरा के साथ Huawei Nova Y9a लॉन्च, जानें कीमत

4300mAh बैटरी, 64MP कैमरा, पॉप-अप सेल्‍फी कैमरा के साथ Huawei Nova Y9a लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Nova Y9a का सिर्फ 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल लॉन्‍च किया गया है।

4300mAh बैटरी, 64MP कैमरा, पॉप-अप सेल्‍फी कैमरा के साथ Huawei Nova Y9a लॉन्च, जानें कीमत

भारत समेत बाकी मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना के बारे में हुवावे ने कुछ नहीं कहा है।

ख़ास बातें
  • इसकी कीमत ZAR 6,499 (लगभग 31,300 रुपये) है
  • फोन में 6.63 इंच का full-HD+ TFT LCD डिस्प्ले है
  • फोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज दिया गया है
विज्ञापन
Huawei Nova Y9a स्‍मार्टफोन को साउथ अफ्रीका में लॉन्‍च कर दिया गया है। इस फोन में पॉप-अप सेल्‍फी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Huawei Nova Y9a में मीडियाटेक के हीलियो G80 प्रोसेसर की ताकत है। इसे 8GB रैम के साथ पैक किया गया है। क्‍योंकि इस फोन में पॉप-अप सेल्‍फी कैमरा मिलता है, इसलिए नॉच का झंझट फोन में नहीं है। काफी अरसे के बाद कोई फोन आया है, जो पॉप-अप सेल्‍फी कैमरा से लैस है।  
 

Huawei Nova Y9a की कीमत और उपलब्‍धता 

Huawei Nova Y9a का सिर्फ 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल लॉन्‍च किया गया है। इसकी कीमत ZAR 6,499 (लगभग 31,300 रुपये) है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, सकुरा पिंक और स्पेस सिल्वर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत समेत बाकी मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना के बारे में हुवावे ने कुछ नहीं कहा है। 
 

Huawei Nova Y9a के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करने वाला Huawei Nova Y9a स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इस पर कंपनी की EMUI 10.1 की लेयर है। फोन में 6.63 इंच का full-HD+ (1080x2400 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले है, जिसमें कोई नॉच नहीं है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर से लैस है। इसे 8GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। 

Huawei Nova Y9a क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 120-डिग्री के फील्ड ऑफ व्‍यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसके साथ ही 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्‍थ सेंसर हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

फोन में 128GB इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ AGPS और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। फोन में एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। Huawei Nova Y9a में 4300mAh की बैटरी है। इसे USB टाइप-C पोर्ट और 40W के चार्जिंग सपोर्ट से इसे तेजी से चार्ज किया जा सकता है। फोन का वजन 197 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.63 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8एमबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »