Redmi K30 में 64 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर होने का दावा

Xiaomi ने हाल ही में टीज़र ज़ारी किया था कि रेडमी के30 में दुनिया का पहला हाइ रिज़ॉल्यूशन इमेज सेंसर होगा। संभवतः बात Sony IMX686 सेंसर की हो रही थी।

Redmi K30 में 64 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर होने का दावा
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T जैसे ग्लास बैक डिजाइन के साथ आ सकता है Redmi K30
  • रेडमी के20 का अपग्रेड होगा रेडमी के30
  • रेडमी के30 प्रो भी हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Redmi K30 के कैमरा स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। दावा किया गया है कि रेडमी ब्रांड के नए फोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर होगा जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि रेडमी के30 में चार रियर कैमरे होंगे। कैमरा के स्पेसिफिकेशन लीक होने के अलावा रेडमी ब्रांड ने वीबो पर नया टीज़र पोस्ट किया है जिससे रेडमी के30 की स्क्रीन साइज़ का खुलासा हुआ है। प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन में नया 12 एंटीना स्ट्रक्चर होगा, ताकि 5जी और 4जी नेटवर्क के लिए सपोर्ट हो। इसकी बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का भी टीज़र जारी किया गया है।

एक टिप्सटर ने वीबो पर रेडमी के30 स्मार्टफोन के कथित कैमरा स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं। स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर होने का दावा किया गया है। इसका अपर्चर एफ/1.89 होगा। Xiaomi ने हाल ही में टीज़र ज़ारी किया था कि रेडमी के30 में दुनिया का पहला हाइ रिज़ॉल्यूशन इमेज सेंसर होगा। संभवतः बात Sony IMX686 सेंसर की हो रही थी।

इसके अलावा Redmi K30 में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया जा सकता है।

इस हफ्ते ही आए टीज़र से पता चला था कि रेडमी के30 में वर्टिकल पोजीशन में कैमरा सेटअप होगा। इसके चारों ओर एक सर्कुलर रिंग मौज़ूद रहेगा।

Xiaomi ने रेडमी के30 का नया टीज़र ज़ारी किया है। इसमें स्क्रीन साइज को दर्शाते हुए जानकारी दी गई है। दिखाया गया है कि फोन 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें होल-पंच डिज़ाइन होगा। डिस्प्ले में कटआउट संभवतः दो सेंसर्स के लिए होंगे।

तस्वीर में रेडमी के30 एजी फॉर्स्टेड ग्लास बैक के साथ नज़र आ रहा है। हमें ऐसे ही ग्लास कवर की झलक OnePlus 7T जैसे हैंडसेट में मिल चुकी है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K30, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »