Redmi K30 का 4जी वेरिएंट भी होगा लॉन्च, Xiaomi ने दी जानकारी

Xiaomi ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने एक वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि Redmi K30 का 4जी वेरिएंट भी होगा।

Redmi K30 का 4जी वेरिएंट भी होगा लॉन्च, Xiaomi ने दी जानकारी
ख़ास बातें
  • करीब 20,000 रुपये हो सकती है रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट की कीमत
  • रेडमी के30 के 4जी मॉडल में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होने का दावा
  • 10 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है Xiaomi Redmi K30 का 5जी वेरिएंट
विज्ञापन
Xiaomi Redmi K30 को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। यह स्मार्टफोन डुअल-मोड 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। लेकिन शाओमी के प्रशंसकों को चिंता है कि उन मार्केट का क्या जिनमें 5जी नेटवर्क नहीं उपलब्ध है। अच्छी खबर यह है कि Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट की पुष्टि कर दी है। गौर करने वाली बात है कि इंटरनेट पर पहले ही रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई थी। वैसे इंटरनेट पर रेडमी के30 के 5जी वेरिएंट के आधिकारिक रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और वीडियो टीज़र्स पहले ही जारी हो चुके हैं। लेकिन रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट के फोटो या रेंडर्स नहीं सामने आए हैं।

Xiaomi ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने एक वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि Redmi K30 का 4जी वेरिएंट भी होगा। Xiaomi के इस अधिकारी ने बताया कि रेडमी के30 के 5जी वेरिएंट की कीमत को लेकर शाओमी प्रशंसकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि 'सस्ता' रेडमी के30 का 4जी वेरिएंट भी लॉन्च होगा।
redmi


लू विबिंग ने नहीं बताया कि रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट को कब लॉन्च किया जाएगा? उम्मीद है कि शाओमी अपने इस फोन से 10 दिसंबर से ही पर्दा उठ जाएगा। इसी इवेंट में रेडमी के30 के 5जी वेरिएंट को लॉन्च होना है। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि रेडमी के30 में Qualcomm द्वारा हाल में पेश किया गया स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन फोन के 4जी वेरिएंट में 5जी सपोर्ट करने वाले प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की संभावना कम है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी के30 के 4जी मॉडल में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी।

खबर है कि रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट में 6.66 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा। इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) है। रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट की कथित तस्वीरों से पता चला है कि यह दिखने में स्टेंडर्ड रेडमी के30 जैसा ही होगा। लेकिन इसमें चार कैमरे की जगह तीन रियर कैमरे ही होंगे। आगे की तरफ होल-पंच में दो सेल्फी कैमरे को जगह मिलेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi K30, Redmi K30 4G, Redmi K30 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »