192 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किए जाने का दावा

अब एक नए स्मार्टफोन पर काम चल रहा है जो अगले महीने आएगा और मी 10 व मी 10 प्रो को कैमरा रिजॉल्यूशन में पछाड़ देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 18:42 IST
ख़ास बातें
  • पहली नज़र में यह जानकारी भरोसे लायक नहीं लगती है
  • प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 192 मेगापिक्सल कैमरा को करते हैं सपोर्ट
  • Xiaomi Mi 10 सीरीज़ को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ उतारा गया था
खबर है कि एक नया स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होगा जो 192 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएगा। आज की तारीख बाज़ार में किसी भी स्मार्टफोन में सबसे ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाला कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इस साल फरवरी में लॉन्च हुई Xiaomi Mi 10 सीरीज़ को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ उतारा गया था। अब एक नए स्मार्टफोन पर काम चल रहा है जो अगले महीने आएगा और मी 10 व मी 10 प्रो को कैमरा रिजॉल्यूशन में पछाड़ देगा। यह साफ नहीं है कि इस फोन को कौन सी कंपनी लाने वाली है।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पर 192 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च करने की जानकारी दी। यह पहला मौका है जब इस रिजॉल्यूशन वाले इमेज सेंसर के बारे में कोई जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगले महीने में इसे किसी स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाना और भी चौंकाने वाला लगता है। क्वालकॉम ने बीते साल यह ज़रूर ऐलान किया था कि प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 192 मेगापिक्सल तक के कैमरा सपोर्ट के साथ आएंगे। लेकिन इस सेंसर को बनाए जाने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई।

टिप्सटर ने SM7250 मॉडल नंबर का भी ज़िक्र किया जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 सीरीज़ का मॉडल नंबर है। स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर में 192 मेगापिक्सल तक के लिए सपोर्ट मौज़ूद है, लेकिन सिर्फ स्नैपशॉट्स के लिए। एचडीआर या मल्ट्री फ्रेमिंग प्रोसेसिंग जैसे फीचर इस रिजॉल्यूशन वाले कैमरे के साथ संभव नहीं हो पाएंगे। यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि इस सेंसर को स्मार्टफोन के लिए किस तरह से ऑप्टिमाइज़ किया जाता है।

फिलहाल, यह जानकारी भरोसे लायक नहीं लगती है। ऐसे में हम आपको इस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। अगर कोई स्मार्टफोन कंपनी वाकई में 192 मेगापिक्सल फोन पर काम कर रही है जो आने वाले दिनों में और जानकारी मिलनी चाहिए।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 192 Megapixel, Qualcomm Snapdragon 765
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  6. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  10. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.