चोरी हुए 111 फोन पुलिस ने किए रिकवर, लोगों को दिए वापस

साइबर क्राइम पुलिस कई हफ्तों और महीनों तक IMEI नंबर के जरिए खोए हुए मोबाइल फोन्‍स की निगरानी करती रही। पुलिस ने बताया कि जैसे ही खोए हुए मोबाइल फोन एक्टिव होते हैं, तो साइबर क्राइम पुलिस की टीम उसे इस्‍तेमाल कर रहे शख्‍स तक पहुंच जाती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 13:23 IST
ख़ास बातें
  • मदुरै पुलिस ने इन मोबाइल फोन्‍स को रिकवर किया है
  • ज्‍यादातर लोगों को फोन सड़क पर गिरे हुए मिले थे
  • पुलिस ने उन्‍हें रिकवर करके असली माल‍िकों तक पहुंचा दिया

पुलिस ने चोरों और लुटेरों को चेतावनी दी है कि अगर वो लूटे गए या चोरी के फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो पुलिस कभी भी उन तक पहुंच सकती है।

स्‍मार्टफोन खोने या चोरी होने के ज्‍यादातर मामलों में पीडि़तों को उनका फोन वापस नहीं मिलता। अक्‍सर लोगों की यह शिकायत होती है क‍ि पुल‍िस ने उनका फोन ढूंढने के लिए जरा भी कोशिश नहीं की। लोग भी कंप्‍लेंट दर्ज करा कर भूल जाते हैं और ज्‍यादातर लोग नया फोन खरीद लेते हैं। लेकिन तमिलनाडु के मदुरै से आई यह खबर एकदम अलग है। मदुरै पुलिस ने चोरी हुए, गायब हुए और लूट लिए गए कुल 111 मोबाइल रिकवर करके उन्‍हें उनके मालिकों तक पहुंचा दिया। पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) वी. भास्करन ने डिस्ट्रिक्‍ट पुलिस ऑफ‍िस में फोन के मालिकों को ₹15.80 लाख के मोबाइल सौंपे। भास्करन ने साइबर क्राइम पुलिस के प्रयासों की सराहना भी की, जिसे अडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मणि और इंस्‍पेक्‍टर ऑफ पुलिस एस. विसेलिन ने लीड किया।
 

साइबर क्राइम पुलिस कई हफ्तों और महीनों तक IMEI नंबर के जरिए खोए हुए मोबाइल फोन्‍स की निगरानी करती रही। पुलिस ने बताया कि जैसे ही खोए हुए मोबाइल फोन एक्टिव होते हैं, तो साइबर क्राइम पुलिस की टीम उसे इस्‍तेमाल कर रहे शख्‍स तक पहुंच जाती है। उन्‍हें बताया जाता है कि वो जो फोन इस्‍तेमाल कर रहे हैं, वह चोरी, लूट या संभवत: खोया हुआ है और इसके बाद उस व्‍यक्ति से फोन ले लिया जाता है। 

पुलिस ने बताया कि ज्‍यादातर मामलों में फोन इस्‍तेमाल कर रहे लोगों ने उसे सड़क पर गिरा हुआ पाया था। लोग इस बात से अनजान थे कि उन्‍होंने चोरी के फोन खरीदे थे। SP भास्करन ने चोरों और लुटेरों को चेतावनी दी है कि अगर वो लूटे गए या चोरी के फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो पुलिस कभी भी उन तक पहुंच सकती है। 
Advertisement

भास्करन ने बताया कि इस साल अब तक ₹64.13 लाख रुपये कीमत के 511 मोबाइल फोन्‍स का पता लगाया जा चुका है और उन्‍हें उनके खरीदारों तक पहुंचा दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को अपनी डिटेल नहीं देनी चा‍हिए, जो खुद को बैंक अधिकारी बताते हैं। ऐसी किसी भी धोखाधड़ी के मामले में लोग टोल-फ्री नंबर 155260 पर कॉल कर सकते हैं या https://www.cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IMEI, Smartphone, Tamilnadu, Madurai, Cyber Crime

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.