YouTube के Shorts की ड्यूरेशन बढ़कर होगी 3 मिनट, जोड़े गए अधिक फीचर्स

कंपनी ने बताया है कि वह आगामी महीनों में Google DeepMind के Veo वीडियो जेनरेशन AI मॉडल को लॉन्च कर रही है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 23:31 IST
ख़ास बातें
  • यूट्यूब 15 अक्टूबर से Shorts की अवधि को बढ़ाकर तीन मिनट करेगी
  • यह बदलाव स्क्वेयर या टॉलर ऑस्पेक्ट रेशो में बनाए गए वीडियोज पर लागू होगा
  • पिछले महीने यूट्यूब ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस को बढ़ाया था

कंपनी ने बताया कि इस फीचर के लिए वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स से काफी निवेदन मिले थे

वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस YouTube ने Shorts के लिए वीडियो की अवधि बढ़कर तीन मिनट की हो गई है। इसके साथ ही कुछ अन्य फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इनमें टेम्प्लेट शामिल हैं, जिससे यूट्यूब वीडियोज को सीधे Shorts के साथ मिक्स किया जा सकेगा। यह आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल वाला एक वीडियो जेनरेशन मॉडल है। इसके साथ ही यूट्यूब पर कंटेंट को सर्च के नए तरीके भी मिलेंगे। 

यूट्यूब ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि वह 15 अक्टूबर से Shorts की अवधि को बढ़ाकर तीन मिनट करेगी। यह बदलाव स्क्वेयर या टॉलर ऑस्पेक्ट रेशो में बनाए गए वीडियोज पर लागू होगा। इससे मौजूदा Shorts पर असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने बताया कि इस फीचर के लिए वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स से काफी निवेदन मिले थे। इसके साथ ही टेम्प्लेट फीचर के साथ क्रिएटर्स जाने पहचाने कंटेंट को बनाकर नए ट्रेंड्स के साथ भी चल सकेंगे। वे अपने क्लिप्स को ट्रेंडिंग साउंड्स के साथ मैच कर सकेंगे और इसके बाद इन्हें कस्टमाइज किया जा सकेगा। Shorts को Remix विकल्प और टेम्प्लेट को सेलेक्ट कर दोबारा बनाया जा सकेगा। 

इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि वह आगामी महीनों में Google DeepMind के Veo वीडियो जेनरेशन AI मॉडल को लॉन्च कर रही है। इससे अधिक वीडियो बैकग्राउंड और अलग वीडियो क्लिप्स मिल सकेंगे। पिछले महीने यूट्यूब ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस को कई देशों में बढ़ा दिया था। इस सब्सक्रिप्शन में विज्ञापन नहीं होते। यूट्यूब ने इटली, नीदरलैंड, सऊदी अरब और कई अन्य देशों में इसके प्राइस बढ़ा दिए हैं। यूरोप के कुछ देशों में इसके 'सिंगल' प्लान का प्राइस लगभग दो यूरो बढ़ाया गया है। इसके अलावा 'फैमिली' प्लान भी महंगा हो गया है। 

गूगल के मालिकाना हक वाली यूट्यूब ने हाल ही में भारत में भी इस सब्सक्रिप्शन के प्राइस बढ़ाए हैं। Reddit पर कई यूजर्स ने बताया था कि उन्हें यूट्यूब की ओर से भेजी गई ईमेल में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन महंगा होने की जानकारी दी गई है। आयरलैंड, बेल्जियम, इटली और नीदरलैंड में सिंगल प्लान का प्राइस 11.99 यूरो से बढ़ाकर 13.99 यूरो किया गया है। इसके साथ ही फैमिली प्लान का प्राइस लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 17.99 यूरो से 25.99 यूरो हो गया है। डेनमार्क, इंडोनेशिया, मलेशिया, नॉर्वे, स्वीडन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भी यह सब्सक्रिप्शन महंगा हो गया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.