Facebook और Twitter के बाद YouTube पर भी बैन हुए Donald J. Trump

Donald Trump Ban: इससे पहले Facebook, Instagram और Twitter भी Donald Trump के अकाउंट बैन कर चुके हैं।

Facebook और Twitter के बाद YouTube पर भी बैन हुए Donald J. Trump

Donald Trump Ban: YouTube ने किया अमेरिकी राष्ट्रपति का अकाउंट बैन

ख़ास बातें
  • YouTube ने Donald Trump के अकाउंट को अस्थाई रूप से बैन कर दिया है
  • आने वाले 7 दिनों तक इस चैनल पर नहीं हो सकते नए वीडियो अपलोड
  • कमेंट सेक्शन को भी कर दिया गया है ब्लॉक
विज्ञापन
Donald Trump Ban: डोलान्ड ट्रंप आजकल अमेरिका में जारी हिंसा के चलते सुर्खियों में हैं। इसी के चलते हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के अकाउंट को Facebook, Instagram और Twitter से बैन कर दिया गया था कि अब लेटेस्ट खबर के अनुसार, Donald Trump के YouTube चैनल में भी कुछ पाबंदियां लगा दी गई हैं। यूट्यूब ने चैनल में अपलोड किए गए एक वीडियो को भी हटा दिया है, जिसमें हिंसक तत्व दिखाए गए थे। इसके साथ ही ट्रंप के अकाउंट में कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया गया है 7 दिनों के लिए वीडियो अपलोडिंग को बंद कर दिया गया है। Google के स्वामित्व वाले लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म ने ट्रंप के यूट्यूब चैनल पर लगाए गए इन प्रतिबंधों के पीछे नीतियों के उल्लंघन को कारण बताया है।

YouTube ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald J. Trump के चैनल पर अस्थाई रूप से कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। कंपनी ने चैनल पर हाल ही में अपलोड हुए एक वीडियो को हिंसक तत्वों के प्रदर्शन के चलते हटा दिया। इसके अलावा अकाउंट में कमेंट को भी बैन कर दिया है। इतना ही नहीं, सात दिनों तक इस चैनल पर वीडियो अपलोड नहीं किए जा सकते हैं। इस अस्थाई बैन और वीडियो के हटाए जाने के पीछे प्लेटफॉर्ट की पॉलिसी (नीतियों) का उल्लंघन बताया गया है। बता दें कि सोशल मीडिया से ट्रंप के अकाउंट को बैन करने का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से चल रहा है।  इससे पहले Facebook, Instagram और Twitter भी Donald Trump के अकाउंट बैन कर चुके हैं।
 

पिछले हफ्ते ही Twitter ने ट्रंप के अकाउंट को अनलॉक किया था। इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (@realDonaldTrump) ने एक वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो बिडेन (Joe Biden) अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। हालांकि इसके बाद ट्विटर ने एक बार फिर इस अकाउंट को बैन कर दिया। अब यह बैन अनिश्चितकाल के लिए लगाया गया है।

वहीं, सोशल मीडिया कंपनी Facebook और Instagram ने भी डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर 20 जनवरी तक के लिए प्रतिबंध लगाया हुआ है। बता दें कि Joe Biden इसी दिन राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेने वाले हैं। बैन को लेकर फेसबुक के हेड मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि यह फैसला अमेरिका की राजधानी में हिंसा को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों के कारण लिया गया था।

वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर डोनाल्ड ट्रंप का चैनल Donald J. Trump के नाम से हैं और इस चैनल को करीब 27.8 लाख लोगों ने फॉलो किया हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »