इन फोन में नहीं चलेगा Youtube App, आपका फोन भी तो नहीं है लिस्ट में

अगर आप आईफोन यूजर्स हैं और यूट्यूब का उपयोग करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2025 16:22 IST
ख़ास बातें
  • YouTube कुछ पुराने आईफोन में काम नहीं करने वाला है।
  • YouTube ने अपने iOS ऐप को 20.22.1 वर्जन में अपडेट कर दिया है।
  • आईफोन में यूट्यूब ऐप के लिए iOS 16 या अपग्रेडेड वर्जन की जरूरत पड़ेगी।

YouTube ने अपने iOS ऐप को 20.22.1 वर्जन में अपडेट कर दिया है।

Photo Credit: Pexels/Szabó Viktor

अगर आप आईफोन यूजर्स हैं और यूट्यूब का उपयोग करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। जी हां अब YouTube कुछ पुराने आईफोन में काम नहीं करने वाला है। दरअसल YouTube ने अपने iOS ऐप को 20.22.1 वर्जन में अपडेट कर दिया है, जिसे इंस्टॉल करने और चलाने के लिए अब iOS 16 या अपग्रेडेड वर्जन की जरूरत पड़ेगी। इस बदलाव के बाद कई पुराने iPhone अब ऑफिशियल तौर पर ऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे। हालांकि, जो आईफोन iOS 16 या उपग्रेड वर्जन में अपडेट हो सकते हैं, उनके लिए यह सुविधा बरकरार रहेगी। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


ये iPhone नहीं करेंगे यूट्यूब का सपोर्ट


मैकरुमर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus और iPhone SE फर्स्ट जनरेशन उन डिवाइस में शामिल हो गया है जो कि iOS 15 से आगे अपग्रेड नहीं कर पाएंगे। यह अपग्रेड न होने के चलते यूट्यूब ऐप को इन आईफोन में चलाना संभव नहीं होगा। इसके अलावा iPod touch 7 भी अब इस ऐप का उपयोग नहीं कर पाएगा।


iPad यूजर्स भी होंगे यूट्यूब से दूर


कुछ iPhone 6 के तरह ही iPad पर YouTube ऐप चलाने के लिए अब iPadOS 16 या उसके बाद के वर्जन की जरूरत पड़ेगी। इसका मतलब है कि iPad Air 2 और iPad mini 4 पर यूट्यूब ऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा।


कैसे कर पाएंगे YouTube का उपयोग


लेटेस्ट iOS में अपग्रेड न होने की वजह से ये iPhone यूजर्स यूट्यूब ऐप नहीं चला पाएंगे। हालांकि, Apple यूजर्स को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये पुराने डिवाइस वाले यूजर्स अभी भी m.youtube.com पर जाकर अपने वेब ब्राउजर के जरिए यूट्यूब का एक्सेस कर सकते हैं, लेकिन यह अनुभव ऐप के फंक्शन से अलग होता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, YouTube App, iPhone, iPad, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
  2. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  2. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  3. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  6. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  8. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  9. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  10. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.