भारत में हवाई जहाज की स्‍पीड से होगा सफर! देश के पहले हाइपरलूप सिस्‍टम पर काम शुरू

हाइपरलूप एक ऐसी तकनीक पर काम करता है, जिसमें कम दबाव वाली ट्यूबों में मैगनेटिक उत्तोलन (levitation) का इस्‍तेमाल करके लोगों को हवाई जहाज की स्‍पीड से ले जाया जा सकता है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 20 मई 2022 19:40 IST
ख़ास बातें
  • 2017 में तत्कालीन रेल मंत्री ने हाइपरलूप तकनीक में दिलचस्‍पी दिखाई थी
  • अब इस पर काम आगे बढ़ाने की तैयारी है
  • इस तकनीक को IIT मद्रास के साथ डेवलप करने की योजना है

मंत्रालय ने कहा है कि भारत को कार्बन न्यूट्रल बनाने में यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

‘स्वदेशी' हाइपरलूप सिस्‍टम के विकास के लिए रेल मंत्रालय, IIT मद्रास के साथ सहयोग करेगा। इसके साथ ही आईआईटी में हाइपरलूप टेक्नोलॉजीज के लिए सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस को सेटअप करने में भी मदद दी जाएगी। अधिकार‍ियों ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि साल 2017 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हाइपरलूप तकनीक में दिलचस्‍पी दिखाई थी। इसके बाद भारत और एक अमेरिकी कंपनी के बीच कई दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन इसमें कुछ खास प्रगति नहीं हो पाई। अब इस तकनीक को IIT मद्रास के साथ डेवलप करने की योजना है। 
 

क्‍या है हाइपरलूप सिस्‍टम

हाइपरलूप एक ऐसी तकनीक पर काम करता है, जिसमें कम दबाव वाली ट्यूबों में मैगनेटिक उत्तोलन (levitation) का इस्‍तेमाल करके लोगों को हवाई जहाज की स्‍पीड से ले जाया जा सकेगा। एक बयान में मंत्रालय ने कहा है कि भारत को कार्बन न्यूट्रल बनाने में यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस उभरते कॉन्‍सेप्‍ट के डेवलपमेंट पर सहयोग के लिए रेल मंत्रालय पार्टनर्स और डोमेन एक्‍सपर्ट की तलाश कर रहा था।
 

‘अविष्कार हाइपरलूप' टीम को जानिए 

रेल मंत्रालय को जानकारी थी कि साल 2017 में आईआईटी मद्रास की ‘अविष्कार हाइपरलूप' नाम की 70 छात्रों की एक टीम इस पर काम कर रही है। रेलवे ने कहा है कि वह एक स्वदेशी हाइपरलूप सिस्‍टम के विकास के लिए आईआईटी मद्रास के साथ सहयोग करेगी और वहां हाइपरलूप टेक्नोलॉजीज के लिए सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस की स्‍थापना की जाएगी। 
आईआईटी के छात्रों के इस ग्रुप ने साल 2019 में स्पेसएक्स की हाइपरलूप पॉड प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह बनाई थी। ऐसा करने वाली वह इकलौती एशियाई टीम थी। ‘अविष्कार हाइपरलूप' टीम ने यूरोपीय हाइपरलूप वीक- 2021 में 'मोस्ट स्केलेबल डिजाइन अवार्ड' भी जीता था।
 

8.34 करोड़ है प्रोजेक्‍ट की लागत 

IIT मद्रास ने इस साल मार्च में कॉन्‍टैक्‍टलैस पॉड प्रोटोटाइप के डेवलपमेंट पर मिलकर काम करने के लिए रेल मंत्रालय से संपर्क किया। आईआईटी कैंपस में हाइपरलूप टेस्‍ट फैसिलिटी दुनिया की सबसे बड़ी हाइपरलूप वैक्यूम ट्यूब की पेशकश करेगी। इसे भारतीय रेलवे द्वारा हाइपरलूप पर आगे की रिसर्च के लिए टेस्ट बेड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रोजेक्‍ट की अनुमानित लागत 8.34 करोड़ रुपये है। इंस्टिट्यूट ने IIT मद्रास में मौजूदा CRR (सेंटर ऑफ रेलवे रिसर्च) के जरिए वहां हाइपरलूप टेक्नोलॉजीज के लिए सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस सेटअप करने का भी प्रस्ताव रखा है।
Advertisement

हाइपरलूप कॉन्‍सेप्‍ट को एलन मस्क और स्पेसएक्स ने प्रमोट किया है और दूसरी कंपनियों को इस तकनीक को डेवलप करने के लिए प्रोत्‍साहित किया है। वर्जिन हाइपरलूप नाम की कंपनी ने नवंबर 2020 में लास वेगास में इसका पहला ह्यूमन ट्रायल किया था। इसमें उसे 172 किमी / घंटा की टॉप स्‍पीड हासिल हुई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Indian Railways, IIT Madras, Hyperloop system, new project
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.