यह साइज में कॉम्पेक्ट है और इसका वजन केवल 66 ग्राम है।
Photo Credit: xiaomi-miui
Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट कंप्यूटर एक्सेसरी के तौर पर पेश किया है।
Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट कंप्यूटर एक्सेसरी के तौर पर पेश किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है यह एक वायरलैस माउस है जो साइलेंट क्लिक फीचर के साथ आता है। यह साइज में काफी कॉम्पेक्ट है। इसका वजन केवल 66 ग्राम है। इसमें मेग्नेटिक टॉप कवर आता है जिसके भीतर बैटरी कम्पार्टेमेंट है और USB रिसीवर के लिए जगह दी गई है। इसमें कंपनी ने TTC साइलेंट स्विच का इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खासियतों के बारे में।
Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। वायरलेस माउस की कीमत 199 युआन (लगभग 2800 रुपये) है। यह 7 जुलाई से सेल पर जाएगा। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से इसे खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro कंपनी का लेटेस्ट वायलैस माउस है। यह एक कॉम्पेक्ट साइज का माउस है जो उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिनके हाथ, यानी हथेली का साइज मीडियम, या छोटा है। माउस का साइज 115.5x62x36.5mm है। माउस का वजन 66 ग्राम है जो कि बिना बैटरी के बताया गया है। यह माउस ब्लैक-व्हाइट प्लास्टिक के मेग्नेटिक टॉप कवर के साथ आता है। भीतर इसमें बैटरी और 2.4GHz USB रिसीवर के लिए जगह दी गई है। बॉटम में PTFE फीट लगा है।
इसके मेन और राइट क्लिक के लिए कंपनी ने TTC साइलेंट स्विच का इस्तेमाल किया है। यानी शेयर्ड ऑफिस स्पेस और लाइब्रेरी जैसी जगहों पर यह काफी उपयोगी बन जाता है और किसी तरह का क्लिक डिस्टर्बेंस पैदा नहीं करता है। साइड बटन पर मेटेलिक कोटिंग दी गई है। इसमें छोटा LED इंडिकेटर लगा है जो बैटरी लाइफ और DPI सेटिंग्स को दिखाता है। स्क्रॉल व्हील के लिए इसमें डाइनेमिक इलेक्ट्रॉमेग्नेटिक मेकेनिज्म दिया गया है।
इसमें Xiaomi का TOG (ट्रैक-ऑन-ग्लास) सेंसर लगा है। इसे साफ कांच की सतहों पर ट्रैक करने के लिए बनाया गया है, बशर्तें वे कम से कम 4mm मोटी हों। यानी कि अगर आप कांच के डेस्क पर काम करते हैं, तो आपको माउस पैड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह माउस एक साथ तीन डिवाइस की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। एक 2.4GHz USB रिसीवर के ज़रिए और दो ब्लूटूथ 5.0 के ज़रिए कनेक्ट हो सकते हैं। कनेक्टेड कंप्यूटर या टैबलेट के बीच स्विच करने के लिए माउस पर एक खास बटन दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!