• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • घर में आए चोर पीट लेंगे सिर! Xiaomi लाई सुपर स्मार्ट डोर लॉक, दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत

घर में आए चोर पीट लेंगे सिर! Xiaomi लाई सुपर स्मार्ट डोर लॉक, दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत

Xiaomi Smart Door Lock M40 में AI पावर्ड डुअल कैमरा लगा है।

घर में आए चोर पीट लेंगे सिर! Xiaomi लाई सुपर स्मार्ट डोर लॉक, दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi Smart Door Lock M40 में AI पावर्ड डुअल कैमरा लगा है।

ख़ास बातें
  • Smart Door Lock M40 में AI पावर्ड डुअल कैमरा लगा है।
  • इसका मेन कैमरा 3 मेगापिक्सल का 175 डिग्री व्यू लेंस है।
  • सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का 128 डिग्री व्यू लेंस है।
विज्ञापन

Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट डोर लॉक M40 मार्केट में पेश किया है जो 4.94 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इस डोर लॉक में डुअल कैमरा लगा है जो AI की मदद से इसे बहुत ही स्मार्ट बनाता है। लॉक में एक पीप कैमरा भी दिया गया है जिससे यूजर आसानी से बाहर का नजारा देख सकता है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जो आपके घर के दरवाजे को सेफ बनाने के साथ ही लॉक सिस्टम को सुपर स्मार्ट बनाते हैं। मसलन यह पैनोरमिक व्यू, वीडियो कॉलिंग के साथ रियल टाइम नोटिफिकेशन भी आपको भेजता है जिसके लिए इसमें Hyper OS का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Smart Door Lock M40 Price

Xiaomi Smart Door Lock M40 की कीमत 3299 युआन (लगभग 41,500 रुपये) है। कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में पेश किया है। इसे ब्रांड की अधिकारिक वेबसाइट या JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi Smart Door Lock M40 Specifications

Xiaomi Smart Door Lock M40 में AI पावर्ड डुअल कैमरा लगा है। इसका मेन कैमरा 3 मेगापिक्सल का 175 डिग्री व्यू लेंस है। जबकि सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का 128 डिग्री व्यू लेंस है। इसके स्मार्टफीचर्स मे पेनोरैमिक व्यू, वीडियो कॉलिंग और रियल टाइम नोटिफिकेशंस शामिल हैं। डोर लॉक में 6 इंफ्रारेड नाइट विजन लाइट्स लगी हैं। यह मल्टीपल नाइट मोड के साथ आता है जिससे लो-लाइट में भी यूजर आसानी से देख सकता है कि दरवाजे के बाहर क्या है। यानी रात में भी यह घर के दरवाजे को पूरी तरह से सुरक्षित बनाता है। 

यह डोर लॉक फुल-बॉडी ऑटोमैटिक लॉक मैकेनिज्म पर काम करता है। इसमें सी-ग्रेड मैकेनिकल सिलेंडर लगा है। बाहरी पैनल अगर खराब भी हो जाए तो भी यह सिलेंडर अपना काम करता रहता है। लॉक में एक सेफ्टी चिपसेट मिलता है। यह फिजिकल टेम्परिंग और हैकिंग को भी रोकता है। इसके फ्रंट पैनल का माप 431 x 98 x 46 mm है। रियर पैनल हाइट में थोड़ा छोटा- 421mm का है। ताले का वजन 5.18kg है। इसमें कई तरह के इंटरनल सेंसर भी लगे हैं जिनसे इसकी ड्यूरेबिलिटी काफी बढ़ जाती है। इसमें 8000mAh की बैटरी लगी है। यह लॉक -10°C से 55°C तक के तापमान में भी काम कर सकता है। इसमें Xiaomi HyperOS है और यह रिमोट एक्सेस भी सपोर्ट करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  5. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  6. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  8. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  9. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  10. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »