• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का नया स्मार्ट डोर लॉक लॉन्च, अनलॉकिंग के लिए अंगूठे की नसों को करता है स्कैन; जानें कीमत

Xiaomi का नया स्मार्ट डोर लॉक लॉन्च, अनलॉकिंग के लिए अंगूठे की नसों को करता है स्कैन; जानें कीमत

Xiaomi Smart Door Lock 2 Vein Recognition Enhanced Edition की कीमत चीन में 1,699 युआन (लगभग 20,300 रुपये) रखी गई है।

Xiaomi का नया स्मार्ट डोर लॉक लॉन्च, अनलॉकिंग के लिए अंगूठे की नसों को करता है स्कैन; जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

डिवाइस एक ही वेरिएंट में आता है और फिलहाल केवल ब्लैक मेटलिक फिनिश में लिस्ट किया गया है 

ख़ास बातें
  • यह फिंगर वेन स्कैनिंग जैसी हाई-एंड बायोमेट्रिक तकनीक के साथ आता है
  • यह डिवाइस JD.com पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है
  • 10 जून से इसकी चीन में बिक्री शुरू होगी
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में अपना नया स्मार्ट लॉक Smart Door Lock 2 Vein Recognition Enhanced Edition लॉन्च कर दिया है, जो कि फिंगर वेन स्कैनिंग जैसी हाई-एंड बायोमेट्रिक तकनीक के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम उन यूजर्स के लिए भी काम करेगा जिनके फिंगरप्रिंट घिस चुके हैं या स्किन से जुड़ी दिक्कतें हैं। यह लॉक खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें दिया गया AI एल्गोरिद्म समय के साथ सीखता है और पहचान की सटीकता को लगातार बेहतर बनाता है। Xiaomi के मुताबिक, यह सिस्टम एक सेकंड से भी कम समय में यूजर को पहचान लेता है और गलत पहचान की दर 0.0001% से भी कम है।

यह डिवाइस JD.com पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और 10 जून से इसकी बिक्री शुरू होगी। इसकी कीमत चीन में 1,699 युआन (लगभग 20,300 रुपये) रखी गई है। डिवाइस एक ही वेरिएंट में आता है और फिलहाल केवल ब्लैक मेटलिक फिनिश में लिस्ट किया गया है। 

यह Xiaomi के Mi Home ऐप और स्मार्ट इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेट होता है, जिससे इसे स्मार्टफोन, वॉच, NFC कार्ड या अन्य Xiaomi डिवाइसेज से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें कुल 10 अनलॉकिंग मेथड्स मिलते हैं, जिनमें वेन रिकग्निशन, AI फिंगरप्रिंट, पासवर्ड्स (स्थायी, वन-टाइम, टाइम बेस्ड), स्मार्टफोन ब्लूटूथ, मैकेनिकल की, NFC कार्ड और Xiaomi स्मार्ट डिवाइसेज शामिल हैं। डिवाइस में एक 2MP स्मार्ट पीपहोल कैमरा भी है, जो AI बेस्ड ह्यूमन डिटेक्शन के साथ आता है और दरवाजे के पास कोई रुकता है तो वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसमें नाइट विजन और लो लाइट में कलर रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Xiaomi के इस लॉक में 5000mAh बैटरी मिलती है जो लगभग चार महीने तक चलती है। बैकअप के लिए चार AA बैटरियां भी लगाई जा सकती हैं, जिससे लगभग छह महीने और एक्सट्रा यूसेज मिलता है। अगर दोनों पावर सोर्स खत्म हो जाएं तो Type-C पोर्ट से इमरजेंसी चार्जिंग का विकल्प भी है। इसका फुली-ऑटोमैटिक लॉक बॉडी मैकेनिज्म सिर्फ स्मूद एक्सपीरियंस ही नहीं देता है बल्कि शोर भी कम करने का भी दावा करता है। लॉक ने 1.5 लाख ओपन-क्लोज साइकिल्स और -10°C से लेकर 55°C तक के टेम्परेचर टेस्ट भी पास किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  3. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  4. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  5. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  6. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  7. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  8. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  9. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  10. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »