• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया पहला 8MP इनडोर सिक्योरिटी कैमरा, 4K HDR फुटेज, रात में भी करेगा क्लियर रिकॉर्डिंग

Xiaomi ने लॉन्च किया पहला 8MP इनडोर सिक्योरिटी कैमरा, 4K HDR फुटेज, रात में भी करेगा क्लियर रिकॉर्डिंग

Xiaomi Smart Camera C700 ब्रांड का पहला इनडोर स्मार्ट कैमरा है जिसमें 8 मेगापिक्सल सेंसर है।

Xiaomi ने लॉन्च किया पहला 8MP इनडोर सिक्योरिटी कैमरा, 4K HDR फुटेज, रात में भी करेगा क्लियर रिकॉर्डिंग

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Smart Camera C700 में 8 मेगापिक्सल सेंसर है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi Smart Camera C700 पेश किया है।
  • Xiaomi Smart Camera C700 की कीमत 349 युआन (लगभग 4,092 रुपये) है।
  • Xiaomi Smart Camera C700 पहला इनडोर स्मार्ट कैमरा है जिसमें 8MP सेंसर है।
विज्ञापन
Xiaomi ने चीनी बाजार में अपना नया होम सिक्योरिटी डिवाइस Xiaomi Smart Camera C700 पेश किया है। यह फ्लैगशिप कैमरा कई प्रभावशाली फीचर्स प्रदान करता है, जिसमें 4K रेजॉल्यूशन, लोकल AI प्रोसेसिंग और कनेक्टिविटी ऑप्शन की रेंज शामिल है। यहां हम आपको Smart Camera C700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Smart Camera C700 की कीमत और उपलब्धता


Xiaomi Smart Camera C700 की कीमत 349 युआन (लगभग 4,092 रुपये) है। यह JD.com जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 10 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।


Xiaomi Smart Camera C700 के स्पेसिफिकेशन


Xiaomi Smart Camera C700 ब्रांड का पहला इनडोर स्मार्ट कैमरा है जिसमें 8 मेगापिक्सल सेंसर है। कैमरा 3840×2160 रेजॉल्यूशन पर 4K HDR अल्ट्रा-क्लियर फुटेज कैप्चर करता है, जो बेहतर सिक्योरिटी और मॉनिटरिंग के लिए शार्प और ज्यादा डिटेल्ड विजुअल प्रदान करता है। कैमरे में लो लाइट वाले वातावरण में भी शानदार इमेज क्लियरिटी के लिए 5 बड़े एपर्चर ऑप्टिकल लेंस के साथ एक पेशेवर-ग्रेड लेंस है।

कैमरे में एक ड्यूल-मोटर पैन/टिल्ट फंक्शन शामिल है जो इसे वाइड एंगल को वर्टिकल तौर पर 360° और होरिजोंटल तौर पर 110° कवर करने की सुविधा देता है। इससे कैमरा एक बड़े एरिया को मॉनिटर कर सकता है और सर्वाइलेंस कवरेज में ब्लाइंड स्पॉट नहीं आते हैं। यूजर्स प्राइवेसी के लिए लेंस को फिजिकली शील्ड भी कर सकते हैं, एक ऐसा फीचर जो ऑटोमैटिक और मैनुअल कंट्रोल दोनों का सपोर्ट करता है।

Xiaomi Smart Camera C700 बेहतर नाइट विजन के साथ लो लाइट में भी शाइन करता है। 940nm इन्फ्रारेड एलईडी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना 10 मीटर दूर तक क्लियर फोटो प्रदान करते हैं। यह नई नॉन-रेड एक्सपोजर टेक्नोलॉजी के जरिए काम करता है। Xiaomi Smart Camera C700 की लोकल AI कैपेबिलिटी एडवांस फंक्शन की एक लेयर प्रदान करती है। AI कई डिटेक्शन फीचर का सपोर्ट करता है जैसे कि बच्चे के रोने का पता लगाना, पालतू जानवरों की गतिशील ट्रैकिंग, मानव रूप का पता लगाना और कांच टूटने जैसे अलर्ट आदि। सिक्योरिटी कैमरा वॉयस कॉल करने जैसे एक्शन के लिए "ओके" साइन जैसे जेस्चर को भी पहचान सकता है। इसे एक इंटेलीजेंट नॉयज रिडक्शन वाले माइक्रोफोन और एक बड़े डायमीटर वाले बॉक्स स्पीकर द्वारा सपोर्टिड टू-वे ऑडियो कम्युनिकेशन के साथ जोड़ा गया है।

यह फास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए ड्यूल-बैंड वाई-फाई 6 के साथ आता है। यह Xiaomi HyperOS Connect कनेक्ट के जरिए अन्य Xiaomi स्मार्ट होम डिवाइस के साथ आसानी से इंटीग्रेटेड होता है, जिससे मोशन डिटेक्शन पर लाइट ऑन होने या डोर अनलॉक होने पर कैमरा अपने विजुअल को एडजेस्ट करने जैसे स्मार्ट ऑटोमेशन को चालू करता है। C700 डाटा ट्रांसमिशन को एन्क्रिप्ट करता है और टॉप नॉच डाटा सिक्योरिटी के लिए Mi होम सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल करता है। यह 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड और NAS कंपेटिबिलिटी के साथ फ्लेक्सिबल स्टोरेज ऑप्शन प्रदान करता है, जिससे ज्यादा वीडियो फुटेज स्टोरेज हो सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »