• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च की 8KG ड्रम वॉशिंग मशीन, कपड़ों से बैक्टीरिया को भी खत्म करती है! जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च की 8KG ड्रम वॉशिंग मशीन, कपड़ों से बैक्टीरिया को भी खत्म करती है! जानें कीमत

Xiaomi MIJIA 8kg ड्रम वॉशिंग मशीन का डिजाइन काफी स्लीक है। कंपनी का कहना है कि इस अल्ट्रा-थिन मशीन की बॉडी केवल 495 mm मोटी है, जिसकी बदौलत यह कम जगह लेती है।

Xiaomi ने लॉन्च की 8KG ड्रम वॉशिंग मशीन, कपड़ों से बैक्टीरिया को भी खत्म करती है! जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Xiaomi 8KG ड्रम वॉशिंग मशीन की कीमत 999 युआन (करीब 11,500 रुपये) है
  • इसे चीन में JD.com के जरिए बेचा जा रहा है1
  • यह मशीन बैक्टीरिया के साथ-साथ कपड़ों से माइट्स को मारने का काम भी करती है
विज्ञापन
Xiaomi के MIJIA ब्रांड के तहत एक नई ड्रम वॉशिंग मशीन लॉन्च की है, जो स्लीक और मॉडर्न डिजाइन व दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि नई वॉशिंग मशीन कपड़ों से बैक्टीरिया और माइट्स को हटाने में सक्षम है और इंटेलिजेंट फीचर्स की बदौलत कपड़ों को बेहतरीन तरह से क्लीन कर सकती है। इसे चीन में लॉन्च किया है और यह अपने घरेलू बजार में खरीद के लिए उपलब्ध है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mijia 8KG ड्रम वॉशिंग मशीन चीन में 999 युआन (करीब 11,500 रुपये) में लॉन्च की गई है। गिज्मोचाइना के अनुसार, यह वर्तमान में JD.com रिटेलर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी फिलहाल होम अप्लायंसेज को भारत में नहीं बेचती है, ऐसे में इसके देश में लॉन्च होने की संभावना ना के बराबर है।

Xiaomi MIJIA 8kg ड्रम वॉशिंग मशीन का डिजाइन काफी स्लीक है। कंपनी का कहना है कि इस अल्ट्रा-थिन मशीन की बॉडी केवल 495 mm मोटी है, जिसकी बदौलत यह कम जगह लेती है। इसमें टच स्क्रीन मिलती है और साथ ही कुछ फंक्शन को चलाने के लिए एक फिजिकल नॉब दी गई है।

मशीन BLDC मोटर से लैस आती है, जो घिसाव को कम करती है और शोर में कमी लाती है। यह डिवाइस ड्रम में रखे जाने वाले कपड़ों का वजन सेंस कर लेती है और उसके हिसाब से पानी भरने और धुलाई के मोड को चुनती है।

MIJIA 8kg ड्रम वॉशिंग मशीन में कंपनी के दावे अनुसार, 95ºC हाई टेंप्रेचर लिमिट है और यह 99.99% स्टरलाइजेशन रेट के साथ गंदे कपड़ों से बैक्टीरिया की सफाई कर सकती है। वॉशिंग मशीन 60ºC पर कपड़ों से माइट्स को भी मार सकती है। इसकी एक खासियत यह है कि इसमें मशीन के चलते समय भी कपड़ों को जोड़ा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »