• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल

पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल

Xiaomi ने स्मार्ट ब्लाइंड मोटर पेश की है, जो सामान्य रोलर ब्लाइंड्स को ऑटोमेटिक बना सकती है। इसे फोन, वॉयस कमांड और टाइमर से कंट्रोल किया जा सकेगा।

पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi की नई स्मार्ट मोटर से सामान्य रोलर ब्लाइंड्स को फोन से कंट्रोल किया जा सकेगा

ख़ास बातें
  • Xiaomi की नई मोटर पुराने रोलर ब्लाइंड्स को स्मार्ट बना सकती है
  • इसे ऐप, वॉयस कमांड और टाइमर से कंट्रोल किया जा सकेगा
  • चीन में इसकी क्राउडफंडिंग कीमत करीब 3,600 रुपये रखी गई है
विज्ञापन

Xiaomi ने ऐसा स्मार्ट ब्लाइंड मोटर पेश किया है, जिसकी मदद से घर में लगे सामान्य रोलर ब्लाइंड्स को भी स्मार्ट बनाया जा सकेगा। इसके लिए मौजूदा ब्लाइंड्स या उनकी चेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। यह मोटर 4,600mAh बैटरी के साथ आती है और 4 किलोग्राम तक वजन वाले ब्लाइंड्स को चला सकती है। इसे Xiaomi Home ऐप, वॉयस कमांड और टाइमर की मदद से कंट्रोल किया जा सकेगा।

Xiaomi Home Curtain Companion Roller Blind Edition की क्राउडफंडिंग चीन में 30 नवंबर से शुरू होगी। इसकी शुरुआती कीमत 259 युआन (करीब 3,600 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसकी नियमित रिटेल कीमत 349 युआन (करीब 4,850 रुपये) होगी। ग्राहक इसे सिंगल यूनिट या दो यूनिट के सेट में खरीद सकेंगे। इसकी बिक्री 7 दिसंबर से शुरू होगी। डबल ओपनिंग वाले रोलर ब्लाइंड्स के लिए दो मोटर की जरूरत होगी। फिलहाल कंपनी ने दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

इस स्मार्ट मोटर को इस्तेमाल करने के लिए मौजूदा रोलर ब्लाइंड की बीडेड चेन से जोड़ना होगा। इसके बाद मोटर चेन को खींचकर ब्लाइंड को ऊपर या नीचे करेगी। कंपनी के मुताबिक, यह Zebra, Full-coverage Roller, Shangri-La, Venetian, Honeycomb और Roman जैसे छह तरह के ब्लाइंड्स के साथ काम करती है। यह 4 किलोग्राम तक वजन संभाल सकती है और ब्लाइंड को 7 सेंटीमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चलाती है।

इसमें 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जिसे डिवाइस को हटाए बिना चार्ज किया जा सकता है। बैटरी कम होने पर यह तीन तरह के रिमाइंडर देती है। इसके अलावा चार्जिंग के दौरान तापमान से सुरक्षा का फीचर भी मिलता है। डिवाइस को IP44 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगी। इसकी चेन का तनाव जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। इसे तिरछे तरीके से भी लगाया जा सकता है और दोनों तरफ से हटाने की सुविधा भी है।

यूजर इस मोटर को Xiaomi Home ऐप, वॉयस कमांड, टाइमर, स्मार्ट होम सीन और डिवाइस पर दिए गए फिजिकल बटन से कंट्रोल कर सकेंगे। ऐप में ब्लाइंड्स के खुलने और बंद होने की सीमा भी तय की जा सकती है। यह Xiaomi HyperConnect को सपोर्ट करती है और कंपनी के मुताबिक, इसके जरिए संगत सेंसर और स्मार्ट स्विच के साथ भी काम किया जा सकता है।

हालांकि, इसके सभी स्मार्ट फीचर्स सीधे काम नहीं करेंगे। घर से बाहर रहते हुए कंट्रोल करने और टाइमर सेट करने के लिए ब्लूटूथ मेश सपोर्ट वाला गेटवे या स्पीकर जरूरी होगा। वॉयस कमांड के लिए Xiaomi स्मार्ट स्पीकर या Xiao AI असिस्टेंट वाला डिवाइस चाहिए। वहीं, स्मार्ट होम सीन को पहले Xiaomi Home ऐप में सेट करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  2. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  3. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  4. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  5. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  7. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  8. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  9. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  10. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »