Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

कंपनी के अनुसार, iPhone 17 Pro को यह 30 मिनट में 64% चार्ज कर सकता है।

Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Power Bank Retractable Cable 10000 55W में 70 सेंटीमीटर की USB-C केबल दी गई है।

ख़ास बातें
  • यह मल्टीपल डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है।
  • इसमें USB-C और USB-A पोर्ट्स का सपोर्ट है।
  • USB-A पोर्ट से 22.5W की पावर आउटपुट मिल जाती है।
विज्ञापन

Xiaomi ने मार्केट में अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है। Xiaomi का यह पावरबैंक Retractable Cable मॉनिकर के साथ आता है जो 10000 mAh कैपिसिटी का है। यह 55W आउटपुट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह कई कठिन टेस्ट से गुजरा है। यह कठिन हालातों में भी काम कर सकता है। कंपनी ने नीडल पेनिट्रेशन, और हाई टेम्परेचर के साथ भी टेस्ट किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य विशेष फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Power Bank Retractable Cable 10000 55W Price

Xiaomi का नया पावरबैंक Retractable Cable 10000 55W नाम से पेश किया गया है। नाम से ही पता चलता है कि इसमें रिट्रेक्टेबल केबल लगी है, और यह 55W फास्ट चार्जिंग दे सकता है। इसकी कीमत 299 युआन (लगभग 4,300 रुपये) है। इसे कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। पावर बैंक को कंपनी ने तीन रंगों में उतारा है जिसमें ब्लैक, गोल्ड और पर्पल शेड्स शामिल हैं। अधिकारिक वेबसाइट से यह खरीदा जा सकेगा। 

Xiaomi Power Bank Retractable Cable Features

Xiaomi Power Bank Retractable Cable 10000 55W में 70 सेंटीमीटर की USB-C केबल दी गई है। यानी यूजर को अलग से केबल कैरी करने की जरूरत नहीं है। यह मल्टीपल डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें USB-C और USB-A पोर्ट्स का सपोर्ट है। कहा गया है कि इससे एकसाथ 3 डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। 

सिंगल डिवाइस को चार्ज करते समय यह 55W की आउटपुट दे सकता है। iPhone 17 Pro को यह 30 मिनट में 64% चार्ज कर सकता है। इसके USB-A पोर्ट से 22.5W की पावर आउटपुट मिल जाती है। पावरबैंक में एक छोटा डिस्प्ले भी दिया गया है। यह पावरबैंक में बची शेष बैटरी, बैटरी हेल्थ, टेम्परेचर और रियल टाइम आउटपुट को दिखाता है। Xiaomi का यह पावरबैंक कॉम्पेक्ट साइज डिवाइस के रूप में पेश किया गया है। इसके डाइमेंशन 90mm x 50mm x 41 mm हैं। डिवाइस का वजन 260 ग्राम है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »