Mobile Accessories

Mobile Accessories - ख़बरें

  • Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
    Portronics ने भारतीय बाजार में Aero 10 पावर बैंक लॉन्च किया है। यह 10,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावर बैंक में Type-C PD आउटपुट, Type-C इनपुट पोर्ट और डिटैचेबल फ्लैट ब्रेडेड Type-C केबल दी गई है। कंपनी ने इसे Black, Navy Blue और Mocha कलर ऑप्शन में पेश किया है। Aero 10 का MRP 2,499 रुपये रखा गया है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह Amazon, Flipkart, Portronics वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
    Xiaomi ने चीन में अपने नए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB Type-C केबल और USB Type-A व USB Type-C पोर्ट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें PD 3.0, QC 3.0, PPS, AFC और SCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया है। 10,000mAh मॉडल में बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे यूजर्स बैटरी की स्थिति और चार्जिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। दोनों पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए तय बैटरी सीमा के भीतर आते हैं और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
  • फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
    ControlZ ने भारतीय बाजार में अपना नया Snap 10K Mag मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई है। यह 10,000mAh हाई-डेंसिटी बैटरी के साथ आता है और MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें SoftTouch एंटी-स्क्रैच बैकिंग दी गई है, जो स्मार्टफोन की ग्लास फिनिश को सुरक्षित रखने में मदद करती है। पावर बैंक में SnapLock मैग्नेटिक अलाइनमेंट, Type-C इनपुट और आउटपुट पोर्ट तथा एलईडी डॉट बैटरी डिस्प्ले भी मिलता है। 188 ग्राम वजन वाला यह डिवाइस फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और पोर्टेबिलिटी पर भी फोकस करता है।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • ControlZ का लिमिटेड पीरियड ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेंगे ₹17,499 तक के फ्री गिफ्ट्स!
    ControlZ ने भारत में नया लिमिटेड पीरियड ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत योग्य रिन्यूड स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को 17,499 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज दी जाएंगी। कंपनी के मुताबिक ऑफर में JBL T225 ईयरबड्स, 20W चार्जर, Snap 10K Mag पावर बैंक और ट्रांसपेरेंट प्रोटेक्टिव केस शामिल हैं। यह ऑफर 31 मई 2026 तक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा। ControlZ का कहना है कि इस पहल का मकसद ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस देने के साथ प्रीमियम टेक्नोलॉजी को ज्यादा किफायती और सस्टेनेबल बनाना है।
  • OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
    OnePlus ने भारत में SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। यह चार्जर USB-A और Type-C पोर्ट के साथ आता है और एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकता है। इसमें SUPERVOOC, PD 3.0, PPS और Quick Charge जैसे कई स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर 100W तक आउटपुट और लगभग 90 प्रतिशत कन्वर्जन एफिशिएंसी देता है।
  • Amazfit ने भारत में लॉन्च की Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच, 30 दिन तक चलेगी बैटरी!
    Amazfit ने भारत में Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। Active 3 Premium में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 12 दिन तक बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं T-Rex Ultra 2 में 1.5-इंच डिस्प्ले, टाइटेनियम बिल्ड और 30 दिन तक बैटरी का दावा किया गया है। Amazfit Active 3 Premium की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है और यह Apex Silver कलर में आती है। वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 की कीमत 49,999 रुपये है और इसे Black Magma कलर में पेश किया गया है।
  • फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने UltraThin Magnetic Power Bank की उपलब्धता को एशिया के बाहर यूरोप के बाजारों तक बढ़ा दिया है। यह मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक पहले जापान में पेश किया गया था और अब यूरोप के कई देशों में उपलब्ध हो रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक सिर्फ 6mm मोटा है और इसका वजन 98 ग्राम है, जिससे यह डेली यूज के लिए आसान एक्सेसरी बन जाता है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो वायरलेस और वायर्ड दोनों चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Amazon Great Republic Day Sale 2026: ये 5 बेस्ट 10,000mAh पावरबैंक डील करें चेक, एक में है वायरलेस चार्जिंग
    Amazon Great Republic Day Sale 2026 में 10,000mAh पावरबैंक सेगमेंट पर अच्छी डील्स देखने को मिल रही हैं। इस सेल में Spigen, Xiaomi, Portronics और Ambrane जैसे ब्रांड्स के पावरबैंक्स डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। फास्ट चार्जिंग, इन-बिल्ट Type-C केबल, वायरलेस चार्जिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन जैसे फीचर्स अब इस बजट में आम हो चुके हैं। ट्रैवल और डेली यूज के लिए यह कैटेगरी सबसे ज्यादा पॉपुलर मानी जाती है। बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन्स के साथ इन पावरबैंक्स को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • OnePlus 13s के लिए गेमिंग एसेसरीज लॉन्च, फोन को ठंडा रखने के लिए 27W मैग्नेटिक कूलर भी आया, जानें कीमत
    OnePlus ने OnePlus 13s को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया। फोन के साथ कंपनी ने कुछ नए एक्सेसरीज भी पेश किए हैं जो खासतौर पर इसी डिवाइस के लिए डिजाइन किए गए हैं। OnePlus Sandstone Magnetic Case 799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। दूसरा है होल-पैटर्न मैग्नेटिक केस, जिसकी कीमत 699 रुपये रखी गई है। एक नया 27W Freezing Point Magnetic Phone Cooler भी लॉन्च किया, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है।
  • Nothing Phone 1 का चार्जर, प्रोटेक्शन कवर और स्क्रीनकार्ड लॉन्च, जानें कीमत
    कीमत की बात करें तो भारत में नNothing Power 45W 3A मोबाइल चार्जर की कीमत 1,499 रुपये है। यह एक व्हाइट शेड में आता है। नए स्मार्टफोन का ट्रांसपेरेंट केस 1,499 रुपये में आता है।
  • Motorola Edge 30 Ultra के लिए Motorola Smart Stylus और Folio Case हुए ऑनलाइन लीक
    लेटेस्ट लीक में लॉन्च से पहले Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन की दो नई एक्सेसरीज़- Motorola Smart Stylus और Folio Case को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। Motorola ने फिलहाल आगामी मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
  • OnePlus 8th Anniversary Sale: फ्लैगशिप OnePlus 9 सीरीज़ पर मिल रही 8,000 रुपये तक की छूट, जानें अन्य ऑफर्स...
    कंपनी OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro खरीदने पर गेमिंग ट्रिगर्स या फिर OnePlus Band पर को भी डिस्काउंटिड कीमत में प्रदान कर रही है।
  • Amazon Mobile Savings Days सेल में मिल रहा 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट!
    OnePlus 9R, OnePlus 9, या OnePlus 9 Pro की खरीद पर इस सेल में एक्सचेंज ऑफर के साथ  11,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
  • 5G सपोर्ट के साथ Realme Narzo 30 सीरीज भारत में फरवरी अंत तक गेमिंग एसेसरीज के साथ होगी लॉन्च
    Realme Narzo 30 सीरीज़ में रेगुलर Realme Narzo 30 के साथ Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzro 30A स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।

Mobile Accessories - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »