• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने 213 लीटर कैपिसिटी वाला MIJIA थ्री डोर रेफ्रिजिरेटर किया लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने 213 लीटर कैपिसिटी वाला MIJIA थ्री डोर रेफ्रिजिरेटर किया लॉन्च, जानें कीमत

यह रेफ्रिजिरेटर 213 लीटर की कैपिसिटी के साथ आता है।

Xiaomi ने 213 लीटर कैपिसिटी वाला MIJIA थ्री डोर रेफ्रिजिरेटर किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomiui

यह रेफ्रिजिरेटर 213 लीटर की कैपिसिटी के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • इसमें कंट्रोल लेवल 0 से 7 लेवल तक मिलता है।
  • फ्रिज से होने वाला शोर भी काफी कम बताया गया है।
  • इसके डोर हिंज स्टील के बने हैं।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपना नया रेफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है। इसे MIJIA थ्री डोर रेफ्रिजिरेट कहा है। यह 213 लीटर कैपिसिटी का है। कंपनी का कहना है कि यह रेफ्रिजिरेटर छोटे परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इसे सिंगल यूजर या फिर दो लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त बताया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें एक हफ्ते तक के लिए खाने को स्टोर करके रखा जा सकता है। इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Xiaomi MIJIA Three door Refrigerator 213L की कीमत

Xiaomi MIJIA रेफ्रिजिरेटर की कीमत 1099 युआन (लगभग 13 हजार रुपये) है। इसे चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 28 फरवरी से शुरू होने की बात कही गई है। 
 

Xiaomi MIJIA Three door Refrigerator 213L के फीचर्स

Xiaomi MIJIA रेफ्रिजिरेटर 213 लीटर की कैपिसिटी के साथ आता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसकी क्षमता के अनुसार इसमें एक हफ्ते तक के खाने को स्टोर करके रखा जा सकता है। इसका ठंडा रखा जा सकने वाला एरिया 125 लीटर का है। इसके अलावा इसमें 30 लीटर का मिडल डोर सॉफ्ट फ्रीजिंग एरिया है। टॉप में 58 लीटर कैपिसिटी का एक फ्रिजिंग कम्पार्टमेंट भी है। इस तरह से फ्रिज में तीन टेम्परेचर जोन यूजर को मिल जाते हैं। 

इसके कंट्रोल फीचर्स की बात करें तो इसमें कंट्रोल लेवल 0 से 7 लेवल तक मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसकी बिजली की खपत प्रतिदिन के हिसाब से 0.66 डिग्री है। फ्रिज से होने वाला शोर भी काफी कम बताया गया है और यह 38 डेसीबल कहा गया है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो यह 52.4 सेंटीमीटर चौड़ा है, 58.2 सेंटीमीटर गहरा है और 180.8 सेंटीमीटर ऊंचा है। इसके डोर हिंज स्टील के बने हैं। साथ ही इसमें कोल्ड लाइट सोर्स एलईडी भी दी गई है जो कि टॉप में है। इसकी वजह से रात में इसमें से सामान निकालना या रखना काफी आसान हो जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  2. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  4. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  5. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  6. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  7. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  8. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  10. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »