• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 270 दिनों की बैटरी लाइफ वाला शावर हेड, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने लॉन्च किया 270 दिनों की बैटरी लाइफ वाला शावर हेड, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Mijia Constant Temperature Shower Head S1 को चीन में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi ने लॉन्च किया 270 दिनों की बैटरी लाइफ वाला शावर हेड, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • इस सेट में स्काईलाइट सन शावरहेड और दबावयुक्त हैंडहेल्ड शावरहेड शामिल हैं
  • प्री-बुकिंग के दौरान इसकी कीमत 1,249 युआन (करीब 14,600 रुपये) रहेगी
  • प्री-बुकिंग के बाद इसे 1,499 युआन की मूल कीमत में बेचा जाएगा
विज्ञापन
Xiaomi ने Mijia Constant Temperature Shower Head S1 को लॉन्च किया है। इस शॉवर हेड की खासियत पानी के तापमान को एक तय संख्या पर बनाए रखना है, जो नहाने के एक्सपीरिएंस को बेहतर करने का दावा करता है। इसमें तापमान को रूम टेंप्रेचर से 49 डिग्री सेलसियस तक एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें टेम्पर्ड ग्लास के साथ स्टोरेज भी मिलता है। कंपनी ने इस शावर हेड में एक बैटरी को भी फिट किया है, जो 270 दिनों तक की लाइफ देने का दावा करती है। यह IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

Xiaomi Mijia Constant Temperature Shower Head S1 को गिज्मोचाइना के अनुसार, चीन में लॉन्च किया गया है। घरेलू बाजार में यह 14 अगस्त को लोकल समयानुसार सुबह 10 बजे से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। प्री-बुकिंग के दौरान इसकी कीमत 1,249 युआन (करीब 14,600 रुपये) रहेगी, जिसके बाद यह कथित तौर पर 1,499 युआन की मूल कीमत में बेचा जाएगा। शाओमी इसे चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेचेगी।

खासियतों पर आते हैं। मिजिया कॉन्स्टेंट टेम्परेचर शावर हेड S1 सेट में एक 305 mm स्काईलाइट सन शावरहेड और एक 130 mm दबावयुक्त हैंडहेल्ड शावरहेड शामिल है। इसमें हैंडहेल्ड शावरहेड की ऊंचाई और एंगल को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। शावर हेड में इंटेलिजेंट फीचर मिलता है, जो पानी के तापमान को बनाए रख सकता है। पानी के तापमान को रूम टेंप्रेचर से लेकर 49 डिग्री सेलसियस तक एडजस्ट किया जा सकता है।

Xiaomi प्रोडक्ट में एक डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है, जो तापमान की जानकारी रियलटाइम में दिखाता है। इसमें टेम्पर्ड ग्लास पैनल के साथ आने वाला एक 371 mm बड़ा स्टोरेज भी मिलता है, जहां यूजर्स अपना सामान रख सकते हैं। इसमें अलग-अलग शावर मोड के बीच स्विच करने के लिए चार डायरेक्ट स्विच और नॉब भी मिलते हैं। डुअल-फंक्शन क्लीनिंग गन बाथरूम की सफाई के लिए है। इसमें मौजूद बैटरी 270 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। यह IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि प्रोडक्ट जीवाणुरोधी 59 ब्रास का यूज करता है, जिसके 99.9% प्रभावी होने का दावा किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »