• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 2 लाख 80 हजार mAh बैटरी के साथ Xiaomi MIJIA आउटडोर पावर सप्लाई 1000 प्रो लॉन्च, एक साथ कई डिवाइस होंगी चार्ज

2 लाख 80 हजार mAh बैटरी के साथ Xiaomi MIJIA आउटडोर पावर सप्लाई 1000 प्रो लॉन्च, एक साथ कई डिवाइस होंगी चार्ज

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो MIJIA Outdoor Power Supply 1000 Pro में एक मिक्स्ड सॉलिड लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट लिथियम बैटरी दी गई है, जिसने एक्यूपंक्चर टेस्टिंग पास की है।

2 लाख 80 हजार mAh बैटरी के साथ Xiaomi MIJIA आउटडोर पावर सप्लाई 1000 प्रो लॉन्च, एक साथ कई डिवाइस होंगी चार्ज

Photo Credit: MIJIA

ख़ास बातें
  • MIJIA Outdoor Power Supply 1000 Pro की कीमत 68,691 रुपये है।
  • MIJIA Outdoor Power Supply 1000 Pro में 280000mAh/1022Wh बैटरी है।
  • यह आउटडोर इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज और सामान्य डिवाइसेज को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपना पहला आउटडोर पावर सप्लाई MIJIA Outdoor Power Supply 1000 Pro लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह नया प्रोडक्ट Anker जैसे अन्य बड़े ब्रांड्स को टक्कर देगा। यहां हम आपको Xiaomi के इस आउटडोर पावर सप्लाई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

MIJIA Outdoor Power Supply 1000 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो MIJIA Outdoor Power Supply 1000 Pro में एक मिक्स्ड सॉलिड लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट लिथियम बैटरी दी गई है, जिसने एक्यूपंक्चर टेस्टिंग पास की है। इंटरनल बैटरी पैक को IP67 सिक्योरिटी रेटिंग दी गई है और इसे 1 हजार बार रिचार्ज कर सकते हैं। पावर सप्लाई यूनिट में एक बिल्ट इन 280000mAh/1022Wh सुपर कैपेसिटी बैटरी दी गई है, जिसमें 220V/1800W की अल्ट्रा-हाई-आउटपुट रेटिंग है जो अधिकतर आउटडोर इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज और सामान्य डिवाइसेज को सपोर्ट करती है।

ऑफिशियल डाटा के मुताबिक, MIJIA आउटडोर पावर सप्लाई 1000 प्रो, ड्रोन (28Wh) को करीब 32 बार, लैपटॉप (70Wh) को करीब 13 बार, SLR कैमरा (15Wh) को 61 बार, कैंप लाइट्स (10W) को करीब 92 घंटे चार्जिंग सपोर्ट,कार रेफ्रिजरेटर (60W) करीब 15.3 घंटे चार्ज कर सकता है। MIJIA 1000 Pro टू-वे इन्वर्टर फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी प्रदान करता है जो 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक पावर और सिर्फ 1.5 घंटे में 100 प्रतिशत तक रिप्लेनिश कर सकता है।

इंटरफेस की बात करें तो एक ही समय में 13 डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं। प्योर साइन वेव बायडायरेक्टशन इन्वर्टर करीबन हाउसहोल्ड मेन वेवफॉर्म जैसी है, जिसका इस्तेमाल होम बैकअप एनर्जी स्टोरेज डिवाइसेज के तौर पर हो सकता है। इसके अलावा MIJIA आउटडोर पावर सप्लाई 1000 प्रो का इस्तेमाल MIJIA सोलर पैनल 100W के साथ किया जा सकता है। 
 

MIJIA Outdoor Power Supply 1000 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो MIJIA Outdoor Power Supply 1000 Pro की कीमत 5,999 युआन यानी कि 68,691 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह प्रोडक्ट चीन में प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »