Xiaomi ने 43, 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किए स्मार्ट TV, गजब हैं फीचर्स

Xiaomi ने भारतीय बाजार में QLED TV FX Pro Series 2025 को लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi ने 43, 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किए स्मार्ट TV, गजब हैं फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi QLED TV FX Pro 2025 में 4K QLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi QLED TV FX Pro के 43 इंच वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।
  • Xiaomi QLED TV FX Pro के 55 इंच वेरिएंट 39,999 रुपये है।
  • Xiaomi ने भारतीय बाजार में QLED TV FX Pro Series 2025 लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन
Xiaomi ने भारतीय बाजार में QLED TV FX Pro Series 2025 को लॉन्च कर दिया है। इसमें 43 इंच और 55 इंच मॉडल शामिल हैं। ये टीवी Alexa वॉयस रिमोट के साथ Fire TV OS पर काम करते हैं। इन टीवी में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ 4K रेजॉल्यूशन है, जो 1.07 बिलियन कलर डेप्थ और DCI-P3 वाइड कलर गैमट के जरिए बेहतर ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर प्रदान करता है। इसमें HDR10+ सपोर्ट है, जो बेहतर विजुअल क्वालिटी के लिए प्रत्येक फ्रेम को ऑप्टिमाइज करता है। ये टीवी क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर और माली-G52 MC1 GPU पर काम करते हैं।
 

Xiaomi QLED TV FX Pro 2025  Price


Xiaomi QLED TV FX Pro के 43 इंच वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 55 इंच वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। यह टीवी बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon, शाओमी की ऑफिशियल साइट और अन्य रिटेल पार्टनर पर 14 मई से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं।
 

Xiaomi QLED TV FX Pro 2025 Specifications


Xiaomi QLED TV FX Pro 2025 में 43 इंच और 55 इंच की 4K QLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, विविड पिक्चर इंजन 2, 60Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz गेम बूस्टर है। इसमें फिल्ममेकर मोड शामिल है। इस टीवी में क्वाड Cortex A55 प्रोसेसर और Mali-G52 MC1 GPU दिया गया है। इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साउंड सेटअप की बात करें तो 43 इंच मॉडल में 30W स्पीकर, और 55 इंच मॉडल में 34W स्पीकर है। टीवी डॉल्बी ऑडियो, DTS-HD, DTS वर्चुअल:X का सपोर्ट करता है।

फायर टीवी में 12,000 से ज्यादा ऐप बिल्ट-इन हैं, जिनमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और बहुत कुछ शामिल है। Alexa बटन के साथ बिल्कुल नया रिमोट, अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, अमेजन म्यूजिक, ऐप, इंटरनेट और लाइव के लिए क्विक एक्सेस मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 802.11 ac, एयरप्ले, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, तीन HDMI 2.0 & 2.1, दो USB 2.0, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ईथरनेट और दो एंटीना शामिल हैं। यह टीवी AV1, H.265, H.264,H.263, VP8/VP9, MPEG 1/2 और MJPEG का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »