Xiaomi ने Mijia Desktop Photo Printer 2 लॉन्च कर दिया है। इसमें 4-कलर डाई-सब्लिमेशन प्रिंटिंग, Bluetooth 5.2, 300dpi प्रिंटिंग और 4-इंच व 6-इंच फोटो पेपर का सपोर्ट मिलता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi ने अपना नया Mijia Desktop Photo Printer 2 लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के जरिए पेश किया गया है। नए मॉडल में 4-कलर (CMYK) डाई-सब्लिमेशन प्रिंटिंग तकनीक, Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी और 300×300dpi प्रिंट रेजोल्यूशन मिलता है। यह 4 इंच और 6 इंच फोटो पेपर को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, नया प्रिंटर पहले के 1S मॉडल की तुलना में बेहतर कलर आउटपुट और ज्यादा लंबे समय तक टिकने वाले प्रिंट्स देने के लिए डिजाइन किया गया है।
क्राउडफंडिंग के दौरान Mijia Desktop Photo Printer 2 की कीमत 699 युआन (करीब 9,900 रुपये) रखी गई है, जबकि इसकी रेगुलर कीमत 799 युआन होगी। फिलहाल यह Xiaomi के Youpin प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च या दूसरे बाजारों में उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है। प्रिंटर के साथ इस्तेमाल होने वाले 4 इंच और 6 इंच फोटो पेपर कंज्यूमेबल पैक की कीमत 69.2 युआन रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, छोटे फोटो पेपर पर एक प्रिंट की शुरुआती लागत 0.99 युआन से शुरू होती है।
Mijia Desktop Photo Printer 2 में सबसे बड़ा बदलाव 4-कलर CMYK डाई-सब्लिमेशन प्रिंटिंग तकनीक के रूप में किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें अलग ब्लैक लेयर जोड़ी गई है, जिससे गहरे ब्लैक कलर, स्मूद ग्रेडिएंट और बेहतर कलर आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इससे तैयार होने वाले फोटो पहले के ZINK तकनीक वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रोफेशनल क्वालिटी के करीब होंगे। हालांकि, इसके लिए डेडिकेटेड इंक रिबन और स्पेशल फोटो पेपर की जरूरत होगी।
कनेक्टिविटी के लिए इस मॉडल में पहले की तरह 2.4GHz Wi-Fi की जगह Bluetooth 5.2 दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इससे स्मार्टफोन के साथ पेयरिंग पहले से ज्यादा तेज और स्थिर होगी। यह प्रिंटर एक समय में तीन डिवाइसेज तक कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा यह JPG, PNG और HEIC जैसे फाइल फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। प्रिंटर की प्रिंट स्पीड सेटिंग्स के आधार पर करीब 53 से 85 सेकंड प्रति फोटो बताई गई है।
सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें तो इसमें LUT कलर एडजस्टमेंट, ऑटोमैटिक ID फोटो जनरेशन और AR डायनामिक फोटो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। प्रिंट्स के लिए अलग-अलग लैमिनेशन फिल्म का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो को फेड होने से बचाने और बेहतर फिनिश देने में मदद मिलती है। प्रिंटर का साइज 199×126.6×85.7mm है, जिससे इसे डेस्क पर कम जगह में रखा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी