• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • प्रिंटर से भी कम जगह लेगी Xiaomi की यह मिनी वॉशिंग मशीन, जानें कीमत और खासियतें

प्रिंटर से भी कम जगह लेगी Xiaomi की यह मिनी वॉशिंग मशीन, जानें कीमत और खासियतें

Mijia Washing Machine Mini को चीन में लॉन्च किया गया है। प्रोडक्ट की कीमत 1,099 चीनी युआन (लगभग 12,600 रुपये) है।

प्रिंटर से भी कम जगह लेगी Xiaomi की यह मिनी वॉशिंग मशीन, जानें कीमत और खासियतें

Xiaomi Mijia Washing Machine Mini की कीमत 1,099 चीनी युआन (लगभग 12,600 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने लॉन्च की कॉम्पेक्ट Washing Machine Mini
  • 10 खास स्टेन वॉश समेत कुल 16 वॉशिंग मोड से है लैस
  • कपड़ों के दाग निकालने के साथ उन्हें जीवाणुरहित बनाने का भी करती है काम
विज्ञापन
Xiaomi ने Mijia Washing Machine Mini लॉन्च की है और जैसा की नाम से पता चलता है, नई वॉशिंग मशीन बेहद पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आती है। इसका साइज़ काफी हद तक आम होम प्रिंटर के समान है। यह ब्रांड द्वारा लॉन्च की गई अब तक की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन है, लेकिन इसमें फीचर्स की कमी नहीं छोड़ी गई है। शाओमी की यह मिनी वॉशिंग मशीन अकेले रहने वाले युवाओं या उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जिनके घर में छोटे बच्चे हैं। यह 16 तरह के खास वॉशिंग या केयर मोड्स के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें 90 डिग्री सेल्सियस तक हाई टेंप्रेचर स्टीमिंग का फीचर भी मिलता है, जो कपड़ों के दाग निकालने में मदद करता है।

Mijia Washing Machine Mini को चीन में लॉन्च किया गया है। प्रोडक्ट की कीमत 1,099 चीनी युआन (लगभग 12,600 रुपये) है। यह 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से Xiaomi Mall समेत कई रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगी। 


Mijia Washing Machine Mini की सबसे बड़ी खासियत  हाई टेंप्रेचर बॉइल-वॉश है। यह कपड़ों के दाग निकालने के साथ-साथ उन्हें जीवाणुरहित बनाने का काम भी करता है। इसलिए यह नवजात बच्चों के कपड़े धोने के लिए आदर्श है। इसमें तापमान के चार लेवल हैं, कपड़ों की स्टीमिंग और उन्हें जीवाणुरहित बनाने के लिए 90 डिग्री सेल्सियस तापमान, 60 डिग्री सेल्सियस माइट्स (कीट-पतंगे) मारने के लिए , 40 डिग्री सेल्सियस गहरे दाग हटाने के लिए और रूम का तापमान कॉटन के कपड़ों के कलर को फेड होने से बचाने के लिए।

मशीन की लोडिंग क्षमता 1 किलोग्राम है। इसमें 16 खास वॉशिंग मोड्स हैं। इसके अलावा, इसमें 10 खास स्टेन वॉश प्रोसेस भी हैं, जिससे विभिन्न प्रकार के गहरे दागों को हटाना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं, इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी फीचर भी मिलता है, जिसमें ऐप के जरिए इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »