• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने 15.6 इंच लैपटॉप के लिए लॉन्च किया नया बैकपैक, पानी के छींटों से नहीं होता खराब!

Xiaomi ने 15.6-इंच लैपटॉप के लिए लॉन्च किया नया बैकपैक, पानी के छींटों से नहीं होता खराब!

Mijia Business Backpack में हेडफोन, टिश्यू या ट्रैवल कार्ड जैसी बार-बार इस्तेमाल की जाने वाली चीजों तक क्विक एक्सेस के लिए इसमें एक सब-पॉकेट भी है।

Xiaomi ने 15.6-इंच लैपटॉप के लिए लॉन्च किया नया बैकपैक, पानी के छींटों से नहीं होता खराब!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • नए बैकपैक की चीन में कीमत 249 युआन (लगभग 2,900 रुपये) है
  • इसमें 15.6 इंच का लैपटॉप आराम से रखा जा सकता है
  • बार-बार यूज होने वाली चीजों तक आसान पहुंच के लिए इसमें एक सब-पॉकेट भी है
विज्ञापन
Xiaomi ने Mijia लाइनअप के तहत एक नया बिजनेस बैकपैक लॉन्च किया है। नया Mijia Business Backpack स्टाइलिश डिजाइन और स्प्लैश प्रूफ फैबरिक के साथ आता है। इसमें कई पॉकिट्स मिलते हैं और साथ ही लैपटॉप पॉकेट में 15.6-इंच तक साइज तक का लैपटॉप रखा जा सकता है। बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में चीन में Mijia Massage Gun और फ्लोर फैन जैसे कुछ प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। कंपनी अपने लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है।

Xiaomi Mijia Business Backpack को चीन में लॉन्च किया गया है। नए बैकपैक की कीमत 249 युआन (लगभग 2,900 रुपये) है। गिज्मोचाइना के अनुसार, प्रोडक्ट चीन के ई-कॉमर्स दिग्गज JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। शाओमी भारत में अपने बैकपैक के कुछ मॉडल्स को पहले लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, Mijia Business Backpack के भारत आने को लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Mijia Business Backpack एक अकॉर्डियन स्ट्रक्चर के साथ एक मल्टी-जोन डिजाइन से लैस आता है, जो शॉक-एब्जॉर्बिंग पार्टिशन के साथ एक डेडिकेटेड लैपटॉप कंपार्टमेंट की पेशकश करता है। इसमें 15.6 इंच का लैपटॉप आराम से रखा जा सकता है। बड़ा साइज होने की वजह से इसमें बड़ी फाइल्स, फोल्डर और किताबों को भी अच्छे से रखा जा सकता है। इसके अंदर एक से ज्यादा पार्टिशन हैं और एक छोटी जाली वाली पॉकेट भी है, जिसमें वॉलेट, केबल और पेन जैसे छोटे ऑब्जेक्ट संभाल कर रखे जा सकते हैं।

हेडफोन, टिश्यू या ट्रैवल कार्ड जैसी बार-बार इस्तेमाल की जाने वाली चीजों तक क्विक एक्सेस के लिए इसमें एक सब-पॉकेट भी है। साइड में पनी की बोतल या छतरी रखने के लिए इलास्टिक से लैस पॉकेट्स हैं। बैकपैक को स्प्लैश-प्रूफ कपड़े से तैयार किया गया है, जो इसे खरोंच या छींटों से बचाने का काम करता है। 

Xiaomi ने हाल ही में चीन में Mijia Massage Gun 3 मसाज टूल को भी लॉन्च किया था। यह मसाज टूल एथलीट, फिटनेस लवर्स और मसल रिकवरी के लिए इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक पावरफुल और किफायती डिवाइस है।

इतना ही नहीं, कुछ समय पहले कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में फ्लोर फैन भी लॉन्च किया था। मीजिया फैन 7-विंग ब्लेड डिजाइन के साथ आता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 25 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट का मैक्सिमम एयर वॉल्यूम देने में मदद करता है। यह 18W Type-C मोबाइल पावर सप्लाई का इस्तेमाल करता है। Mijia का दावा है कि नया फ्लोर फैन शांत होने के साथ पावरफुल भी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mijia Business Backpack, Xiaomi, Xiaomi Backpack
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »