शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 2 भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च

शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 2 भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • भारत में मी एयर प्यूरिफायर 21 सितंबर को लॉन्च होगा
  • लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए गए हैं
  • मी एयर प्यूरिफायर 2 वाई-फाई इंटिग्रेटेड है
विज्ञापन
शाओमी का इरादा भारतीय बाजार में अपनी पैठ मजबूत करने का है। चीनी स्मार्टफोन और टेक कंपनी शाओमी अब भारत में अपनी मी एयर प्यूरिफायर 2 लॉन्च करने के लिए तैयार है। शाओमी ने अपने पहले ईकोसिस्टम प्रोडक्ट के लिए 21 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं।

शाओमी धीरे-धीरे भारत में मी ईकोसिस्टम को बढ़ावा दे रही है। कंपनी ने पिछले महीने भारत में शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 2 को भारत में लॉन्च करने की योजना के बारे में चर्चा की थी। लेकिन इसके लॉन्च की कोई तारीख और जानकारी नहीं दी थी। मी एयर प्यूरिफायर 2 पिछले मी एयर प्यूरिफायर का अपग्रेडेड वेरिएंट है। भारत में मी ईकोसिस्टम के तहत लॉन्च होने वाला यह पहला प्रोडक्ट होगा।

शाओमी के अनुसार, कंपनी ने मी ईकोसिस्टम ब्रांड के लिए (कंपनी की तीन प्रोडक्ट कैटेगरी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और स्मार्ट रूटर) प्रोडक्ट डिजाइन और बनाने वाली 55 दूसरी कंपनियों में निवेश किया है। इनमें से 29 कंपनियां वो हैं जिनकी शुरुआत एक तरह से शाओमी ने ही की थी। शाओमी की सहयोगी कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले प्रोडक्ट होते हैं जिनमें से अधिकतर का अधिग्रहण शाओमी ने किया है और इनकी फंडिंग चीनी इलेक्ट्रॉनिक दिग्गज़ शाओमी ही करती है।

मी प्यूरिफायर 2 भी बाकी मी ईकोसिस्टम प्रोडक्ट की तरह ही काम करेगा। और इसे शाओमी के एक अलग ऐप और शाओमी स्मार्टफोन द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है।

मीडिया इनवाइट की बात करें तो शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने बुधवार को एक ट्वीट में प्रोडक्ट लॉन्च के बारे में बताया, ''ताजी हवा में ली जाने वाली हर सांस महत्वपूर्ण है। मी एयर प्यूरिफायर 2 को देश में लॉन्च किया जाना है। इसके अलावा उन्होंने इसी दिन शाओमी के यूट्यूब चैनल पर 12 बजे दोपहर से लाइव स्ट्रीमिंग की बात भी कही।''

बात करें मी प्यूरिफायर 2 की तो यह एक ए4 पेपर साइज़ के बराबर है। और इसमें ट्रिपल फिल्टर प्रोटेक्शन फ़ीचर है। कंपनी का दावा है कि मी एयर प्यूरिफायर 2 में 406 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा तक क्लीन एयर डिलावरी रेट दिया गया है। यह 48 स्क्वायर मीटर का एरिया कवर कर सकता है। यह प्यूरिफायर वाई-फाई (802.11 एन) इनेबल्ड है और यह आपके घर के वाई-फाई से कनेक्ट हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Air Purifier 2, Mi Ecosystem
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »