Xiaomi ने रोबोट वैक्यूम S10, हैंडहेल्ड गारमेंट स्टीमर, Redmi Pad SE और Redmi Buds 5A किए लॉन्च

Redmi Buds 5A में 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें लंबे समय तक कंफर्टेबल और सिक्योर फिट के लिए एर्गोनोमिक इन-ईयर डिजाइन शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 15:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad SE में 11 इंच की WUXGA LCD स्क्रीन दी गई है।
  • Redmi Buds 5A में 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • Xiaomi Robot Vacuum Cleaner S10 में एडवांस लेजर नेविगेशन टेक्नोलॉजी है।

Xiaomi Robot Vacuum S10 में एडवांस लेजर नेविगेशन टेक्नोलॉजी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Redmi Pad SE के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Xiaomi Robot Vacuum S10, Xiaomi Handheld Garment Steamer और Redmi Buds 5A लॉन्च किए हैं। Xiaomi ने AIoT के साथ 2024 स्मार्टर लिविंग प्रोडक्ट लाइनअप के लॉन्च के साथ अपने AIoT प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। Xiaomi ने 2024 में Xiaomi हैंडहेल्ड गारमेंट स्टीमर के लॉन्च के साथ एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी में एंट्री की है। इस लाइनअप में Xiaomi Robot Vacuum S10, Redmi Pad SE और Redmi Buds 5A भी शामिल हैं। यहां हम आपको Xiaomi के उत्पादों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Pad SE, Redmi Buds 5A, Xiaomi Robot Vacuum Cleaner S10 और Xiaomi Handheld Garment Steamer कीमत


Redmi Pad SE के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जिसमें 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। यह Redmi Pad SE Mi.com, Amazon.in, Flipkart और Xiaomi रिटेल पार्टनर्स आदि से खरीदा जा सकता है। Redmi Pad SE तीन कलर लैवेंडर पर्पल, मिंट ग्रीन और ग्रेफाइट ग्रे में उपलब्ध है।

Redmi Buds 5A को 1499 रुपये की स्पेशल कीमत पर लॉन्च किया गया है। Redmi Buds 5A बास ब्लैक और टाइमलेस व्हाइट वेरिएंट में आएगा। Redmi Buds 5A बाजार में 29 अप्रैल 2023 से mi.com, Mi होम्स और रिलायंस स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Xiaomi Robot Vacuum Cleaner S10 की कीमत 19,999 रुपये है। SBI और HDFC बैंक कार्ड से क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन के साथ 1,000 रुपये अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। इसकी 29 अप्रैल से Amazon और Flipkart पर प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। mi.com पर अर्ली एक्सेस 29 अप्रैल से शुरू हो रहा है। Xiaomi Robot Vacuum Cleaner S10 बाजार में 6 मई 2024 से mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi रिटेल पार्टनर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Handheld Garment Steamer की कीमत 2,299 रुपये है। Xiaomi Handheld Garment Steamer बाजार में 6 मई 2024 से mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होगा। इसकी 29 अप्रैल से Amazon और Flipkart पर प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। वहीं mi.com पर अर्ली एक्सेस 29 अप्रैल से शुरू हो रहा है।


Advertisement
Redmi Pad SE के स्पेसिफिकेशंस

 
Redmi Pad SE में 11 इंच की WUXGA LCD स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920x1,200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 207ppi पिक्सल डेंसिटी है। टैबलेट 6nm ऑक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MIUI Pad 14 पर चलता है। इस टैबलेट में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है। Redmi Pad SE के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कंपनी के मुताबिक फ्रंट फेसिंग कैमरे का इस्तेमाल टैबलेट को अनलॉक करने के लिए भी किया जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में टैबलेट में ड्यूल बैंड वाई-फाई, 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है।


Redmi Buds 5A के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Redmi Buds 5A में 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। Redmi Buds 5A में लंबे समय तक कंफर्टेबल और सिक्योर फिट के लिए एर्गोनोमिक इन-ईयर डिजाइन शामिल है। Redmi Buds 5A में 25dB एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन फीचर है जो सभी के लिए ANC प्रदान करता है। इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी शामिल है। कॉल के लिए AI एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ यूजर्स शोर वाले वातावरण में भी क्रिस्टल-क्लियर कम्युनिकेशन का लाभ ले सकते हैं।

Xiaomi Earbud ऐप के जरिए सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है। टच कंट्रोल और Google फास्ट पेयर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ANC बंद होने पर कुल 30 घंटे तक या ANC चालू रहने पर 23 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के साथ 90 मिनट तक का प्लेटाइम मिलता है। IPX4 रेटिंग के साथ Redmi Buds 5A पानी से सुरक्षित रह सकता है।


Advertisement
Xiaomi Robot Vacuum Cleaner S10 के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Robot Vacuum Cleaner S10 में एडवांस लेजर नेविगेशन टेक्नोलॉजी है। यह तेजी से 360° स्कैन करते हुए प्रभावशाली 8 मीटर स्कैनिंग रेंज के अंदर बेहतर नेविगेशन के साथ घर के वातावरण को आसानी से साफ करता है। 360-डिग्री डिटेक्शन रेंज की पेशकश करने वाले एडवांस लेजर डिस्टेंस सेंसर से लैस यह सटीक कंडीशन और सटीक डिसटेंस चेक करता है। इसमें कई सेंसर वातावरण को चेक करते हैं। Xiaomi Robot Vacuum Cleaner S10 गंदगी हटाने के लिए 4000Pa की अधिकतम सक्शन पावर प्रदान करता है। इसमें 4 एडजेस्टेबल सक्शन मोड - साइलेंट, स्टैंडर्ड, स्ट्रॉन्ग और टर्बो शामिल हैं। एक फ्लोटिंग रोलर ब्रश गंदगी हटाने में मदद करता है। अतिरिक्त सुविधा के लिए S10 क्लीनिंग और मोपिंग एक साथ प्रदान करता है। यह डिवाइस Xiaomi Home ऐप कंपेटिबिलिटी के साथ आता है। यह डिवाइस Amazon Alexa और  Google Assistant का सपोर्ट करता है।


Xiaomi Handheld Garment Steamer के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Xiaomi Handheld Garment Steamer यूजर्स के कपड़ों की देखभाल में मदद करता है। अपने स्टाइलिश व्हाइट डिजाइन के साथ यह स्टीमर किसी कपड़े को बेहतर बनाता है। इसका वजन सिर्फ 775 ग्राम है। यह काफी लाइट और फोल्डेबल डिजाइन पोर्टेबिलिटी प्रदान करता है। इसमें 1300W पावरफुल कंटीन्यस स्टीम कैपेबिलिटी मिलती है। हैंडहेल्ड गारमेंट स्टीमर आपके कपड़ों को फ्रेश और साफ रखने के साथ प्रेस करता है। थर्मोस्टेटिक एल्यूमीनियम डाई-कास्टिंग से बनी इसकी ड्यूल हीट आयरन प्लेट कई कपड़ों पर लगातार स्टीम देने के लिए हीट प्रदान करती है। तेजी से 26 सेकंड के प्रीहीटिंग समय के साथ क्विक और एफिशिएंट स्टीमिंग मिलती है। Xiaomi हैंडहेल्ड गारमेंट स्टीमर को इस्तेमाल में आसानी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 160 मिलीलीटर का वाटर टैंक है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • ANC under Rs. 1,500
  • IPX4 splash resistance
  • Fast Charge
  • Bad
  • Only SBC Bluetooth codec support
  • Occasional lags
  • No charging cable in the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  2. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  3. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  5. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  7. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  8. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  9. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  10. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.