Xiaomi Electric Scooter 4 Pro जल्द यूरोप में होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

कॉनफॉर्मिटी डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो नाइनबोट टेक द्वारा तैयार किया गया, जो कि Segway द्वारा अधिग्रहित किया गया था। डॉक्यूमेंट से यह भी साफ होता है कि Electric Scooter 4 Pro के तीन वेरिएंट हैं।

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro जल्द यूरोप में होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो नाइनबोट टेक द्वारा तैयार किया गया।
  • Xiaomi Electric Scooter 3 Lite प्रोडक्शन Segway-Ninebot द्वारा हुआ है।
  • डॉक्यूमेंट से साफ होता है कि Electric Scooter 4 Pro के 3 वेरिएंट होंगे।
विज्ञापन
Segway-Ninebot द्वारा तैयार किया गया Xiaomi Electric Scooter 4 Pro ई-स्कूटर जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। Xiaomi Electric Scooter 4 Pro को यूरोपियन डिक्लेरेशन ऑफ कंफर्मिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है। Xiaomi ने डिक्लेरेशन ऑफ कॉनफॉर्मिटी डॉक्यूमेंट पब्लिश किया जो 6 लैंग्वेज में था। इन लैंग्वेज में अंग्रेजी, स्पेनिश, इतालवी, जर्मन, पोलिश और फ्रेंच शामिल थी। अब पेट्रोल या अन्य प्राकृतिक ईंधनों से चलने वाले वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल और निर्माण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसी तर्ज पर देश और दुनिया की जानी-मानी कंपनियां काम कर रही हैं और नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आ रही हैं। इसी बीच शाओमी इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो के आने की उम्मीद है। आइए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास दिया जा सकता है।

कॉनफॉर्मिटी डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो नाइनबोट टेक द्वारा तैयार किया गया, जो कि Segway द्वारा अधिग्रहित किया गया था। डॉक्यूमेंट से यह भी साफ होता है कि Electric Scooter 4 Pro के तीन प्रकार हैं। हालांकि इस दौरान मॉडल DDHBC20NEB, DDHBC21NEB और DDHBC23NEB में अंतर नहीं हैं। लॉन्च तारीख की बात की जाए तो अनुमानित लॉन्च की तारीख पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

शाओमी इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 लाइट (Xiaomi Electric Scooter 3 Lite) का प्रोडक्शन Segway-Ninebot टीम द्वारा किया गया है। नए Electric Scooter 5 Pro लाइनअप में पहले के मुकाबले काफी जरूरी सुधार आने की उम्मीद है जो कि यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ  सकते हैं।
 

Xiaomi Electric Scooter 3 Lite की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Electric Scooter 3 Lite की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वहीं ग्लोबल उपलब्धता के बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं। Xiaomi Electric Scooter 4 Pro पूरे यूरोप में उपलब्ध होने की उम्मीद है। डिजाइन की बात की जाए तो स्टैंडिंग ई-स्कूटर का डिजाइन काफी साधारण हो सकता है। स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो फिलहाल उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, ऑफिशियली लॉन्च होने पर ही अधिक जानकारी मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Electric Scooter 4 Pro, Xiaomi, Electric Scooter
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  2. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  3. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  5. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  6. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  7. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  9. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  10. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »