Xiaomi दिवाली सेल फिर से, Redmi Note 4 सहित कई हैंडसेट पर छूट

शाओमी की वेबसाइट पर दूसरी दिवाली सेल आयोजित की गई है। इसका नाम शाओमी मी दिवाली सेल ही है। सेल में कंपनी के हर स्मार्टफोन पर छूट दी गई है और एक्सेसरी प्रोडक्ट भी सस्ते में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2017 15:53 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी की वेबसाइट पर दूसरी दिवाली सेल आयोजित की गई है
  • सेल में कंपनी के हर स्मार्टफोन पर छूट दी गई है
  • हंगामा प्ले और हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है
शाओमी की वेबसाइट पर दूसरी दिवाली सेल आयोजित की गई है। इसका नाम शाओमी मी दिवाली सेल ही है। सेल में कंपनी के हर स्मार्टफोन पर छूट दी गई है और एक्सेसरी प्रोडक्ट भी सस्ते में उपलब्ध हैं। चीनी कंपनी ने दिवाली के मौके पर ज़ेस्टमनी के साथ साझेदारी में बिना कार्ड वाले यूज़र के लिए ईएमआई की सुविधा दी है। मी दिवाली सेल के तहत, कंपनी 10,000 एमएएच और 20,000 एमएएच के पावर बैंक पर अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। शाओमी अपने मी और रेडमी स्मार्टफोन यूज़र को हंगामा प्ले और हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। कंपनी ने शाओमी दिवाली सेल के तहत चुनिंदा हैंडसेट के साथ एयरटेल और रिलायंस जियो की ओर मुफ्त डेटा दिए जाने की भी जानकारी दी है।
 

शाओमी दिवाली मी सेल में स्मार्टफोन पर ऑफर

दिवाली सेल में सबसे लुभावना ऑफर Xiaomi Redmi Note 4 पर है। रेडमी नोट 4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,999 रुपये में उपलब्ध है। शाओमी की ओर से रेडमी 4 पर 1,500 रुपये तक की और मी मैक्स 2 पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। गौर करने वाली बात है कि इन हैंडसेट पर दिए जा रहे ऑफर पिछली सेल वाले ही हैं। इसके अलावा कंपनी Mi Mix 2, Redmi Note 4, Redmi 4 और Mi Max 2 के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई की भी सुविधा दे रही है।
Advertisement

शाओमी मी मिक्स 2, अपनी वास्तविक कीमत 35,999 रुपये में ही उपलब्ध है। लेकिन ग्राहकों के पास बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है।

Xiaomi Redmi Note 4 का लेक ब्लू एडिशन 10,999 रुपये में ही उपलब्ध है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल ही मिलेगा, डिस्काउंट 2,000 रुपये की है। Redmi 4A के 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट भी सेल में उपलब्ध होंगे, लेकिन बिना डिस्काउंट के। ग्राहक चाहें तो मी प्रोडक्ट का एक्सिडेंटल या लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन 399 रुपये में खरीद सकते हैं।
Advertisement

एक्सेसरी पर छूट
शाओमी अपनी वेबसाइट पर एक्सेसरी प्रोडक्ट पर भी छूट दे रही है। Mi Band HRX Edition लॉन्च कीमत 1,299 रुपये में उपलब्ध है। 10000 एमएएच वाला मी पावर बैंक 2 साइट पर 999 रुपये में उपलब्ध है। the 20,000 एमएएच वाला मॉडल 1,899 रुपये में बिक रहा है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.