Xiaomi ने लॉन्च किया 45W कॉम्पेक्ट GaN चार्जर, iPhone को भी कर सकता है फास्ट चार्ज!

Xiaomi का नया चार्जर गैलियम नाइट्राइड (GaN) फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है, जो इसे पारंपरिक चार्जर की तुलना में आकार और वजन में क्रमश: छोटा और हल्का बनाती है और साथ ही यह सेफ्टी के मामले में भी भरोसेमंद टेक्नोलॉजी होती है।

Xiaomi ने लॉन्च किया 45W कॉम्पेक्ट GaN चार्जर, iPhone को भी कर सकता है फास्ट चार्ज!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi 45W GaN चार्जर की चीन में कीमत 59 युआन (करीब 700 रुपये) है
  • यह PD 3.0, QC 3.0 और PPS सहित कई फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल सपोर्ट करता है
  • नए चार्जर का शेल UL94-V0 मटेरियल से बना है, जो आग प्रतिरोधी है
विज्ञापन
Xiaomi ने नया 45W GaN फास्ट चार्जर सेट लॉन्च किया है। चार्जर की खासियतों में से एक इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह फास्ट चार्जिंग आउटपुट के साथ सेफ्टी का भी ख्याल रखता है। Xiaomi 45W GaN चार्जर PD 3.0, QC 3.0 और PPS सहित कई फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसके जरिए स्मार्टफोन, टैबलेट सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, शाओमी का कहना है कि यह iPhone 15 सीरीज के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi 45W GaN चार्जर को चीन में 59 युआन (करीब 700 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। नए चार्जर को चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Xiaomi का नया चार्जर गैलियम नाइट्राइड (GaN) फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है, जो इसे पारंपरिक चार्जर की तुलना में आकार और वजन में क्रमश: छोटा और हल्का बनाती है और साथ ही यह सेफ्टी के मामले में भी भरोसेमंद टेक्नोलॉजी होती है। तुलना के लिए बता दें कि इसका वॉल्यूम केवल 29 क्यूबिक सेंटीमीटर है, जो इसे Xiaomi के रेगुलर 33W चार्जर से 59% छोटा बनाता है।

Xiaomi 45W GaN चार्जर PD 3.0, QC 3.0 और PPS सहित कई फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, नया शाओमी प्रोडक्ट Apple की लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को भी फास्ट चार्ज कर सकता है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो नए चार्जर का शेल UL94-V0 मटेरियल से बना है, जो फायर रेजिस्टेंट है। इसमें इनपुट ओवरकरंट सेफ्टी, इनपुट ओवरवॉल्टेज सेफ्टी और आउटपुट ओवरटेम्परेचर सेफ्टी भी शामिल है।

टाइप-सी इंटरफेस के साथ यह 3A पर 5V, 2A पर 9V, 2.25A पर 10V, 2.05A पर 11V और 1.5A पर 12V आउटपुट पर चार्ज कर सकता है। इस 45W चार्जर का माप 32.2 x 32.2 x 32 mm है। यह -10°C से 40°C के तापमान में कुशलतापूर्वक काम करने का दावा करता है। चार्जर 1-मीटर 4A USB-C से USB-C डेटा केबल के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Charger, Xiaomi GaN Charger, GaN Charger
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  5. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  6. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  7. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  10. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »