Corona : क्‍या है XBB1.16 वैरिएंट, जो वैक्‍सीन लगने के बावजूद कर सकता है बीमार, जानें

XBB 1.16 : केजरीवाल ने बताया कि XBB1.16 वैरिएंट तेजी से फैलता है। यह उन लोगों को भी चपेट में ले सकता है, जो पूरी तरह से वैक्‍सीनेटेड हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 मार्च 2023 19:04 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली के मुख्‍यमंंत्री ने दी जानकारी
  • XBB1.16 वैरिएंट पर बोले अरविंद केजरीवाल
  • दिल्‍ली में 48 फीसदी सैंपल्‍स में मिला यही वैरिएंट

XBB 1.16 : XBB1.16 वैरिएंट तेजी से फैलता है, लेकिन गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता।

कोरोना वायरस (Corona) के बढ़ते मामले एक बार फ‍िर से डराने लगे हैं। राजधानी दिल्‍ली में भी केस बढ़ रहे हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी में कोरोना के जो मामले सामने आए हैं, उनमें 48 फीसदी मामलों में XBB1.16 वैरिएंट पाया गया है। केजरीवाल ने बताया कि XBB1.16 वैरिएंट तेजी से फैलता है। यह उन लोगों को भी चपेट में ले सकता है, जो पूरी तरह से वैक्‍सीनेटेड हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि नया कोविड (Covid-19) वायरस कितना खतरनाक है। 

एनडीटीवी के मुताबिक, दिल्ली में कोविड की स्थिति के बारे में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेस्‍ट किए गए 48 फीसदी सैंपल्‍स में कोविड का XBB1.16 पाया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस का XBB1.16 वैरिएंट बीमारी के उछाल को बढ़ा सकता है।
Advertisement

आइए अलग-अलग पॉइंट्स में XBB1.16 वायरस को समझते हैं। 

जानकारी के अनुसार, इस वैरिएंट की खोज जनवरी में की गई थी। मेडिकल बॉडी INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, इस वैरिएंट के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और गुजरात में पाए गए हैं। दोनों राज्‍यों में 164 केस मिले हैं। वहीं, तेलंगाना में 93 और कर्नाटक में 86 मामले पाए गए हैं।
Advertisement

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, XBB1.16 वैरिएंट तेजी से फैलता है, लेकिन गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता। चिंता की बात सिर्फ यह है कि यह वैरिएंट बीमारी के उछाल को बढ़ा सकता है। 
Advertisement

XBB1.16 वैरिएंट की वजह से महाराष्‍ट्र में इस महीने की शुरुआत में एक्टिव केसों की संख्‍या 5 दिनों में दोगुनी हो गई थी। अच्‍छी बात यही है कि इस वैरिएंट के लक्षण बहुत गंभीर नहीं होते। लोगों को अस्‍पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती।  

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Covid 19, Corona cases Rise in Delhi, Arvind Kejriwal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.