• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Covid In China : चीन में मचे हाहाकार से निकल सकता है कोरोना का तबाही मचाने वाला वैरिएंट, जानें क्‍या बोले एक्‍सपर्ट

Covid In China : चीन में मचे हाहाकार से निकल सकता है कोरोना का तबाही मचाने वाला वैरिएंट, जानें क्‍या बोले एक्‍सपर्ट

Covid In China : अगर ऐसा होता है तो दुनियाभर में कोरोना फ‍िर से कहर बरपा सकता है।

Covid In China : चीन में मचे हाहाकार से निकल सकता है कोरोना का तबाही मचाने वाला वैरिएंट, जानें क्‍या बोले एक्‍सपर्ट

Covid In China : जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के एक एक्‍सपर्ट डॉ. स्टुअर्ट कैंपबेल रे के अनुसार, चीन की ज्‍यादातर आबादी का इम्‍युनिटी रेस्‍पॉन्‍स सीमित है और ऐसा लगता है कि एक नए वैरिएंट का विस्‍फोट हो सकता है।

ख़ास बातें
  • चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों से टेंशन में दुनिया
  • एक नए वैरिएंट का हो सकता है विस्‍फोट
  • कोरोना का नया म्‍यूटेंट रूप सामने आ सकता है
विज्ञापन
चीन में कोरोना के त्राहिमाम से पूरी दुनिया चिंतित है। वहां कोविड का जो वैरिएंट कहर बरपा रहा है, उसका नाम BF.7 बताया जाता है। यह BA.5 का एक सबवैरिएंट, जो ओमिक्रॉन के सबसे व्यापक रूप से फैलने वाले सब वैरिएंट में से एक है। चीन में कोविड-19 के मामले जिस तेजी से बढ़े हैं, उसने यह चिंता भी पैदा की है कि दुनिया में इस घातक वायरस का एक नया म्‍यूटेंट रूप सामने आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो दुनियाभर में कोरोना फ‍िर से कहर बरपा सकता है। 

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के एक एक्‍सपर्ट डॉ. स्टुअर्ट कैंपबेल रे ने कहा है कि चीन की ज्‍यादातर आबादी का इम्‍युनिटी रेस्‍पॉन्‍स सीमित है और ऐसा लगता है कि एक नए वैरिएंट का विस्‍फोट हो सकता है। 

एक्‍सपर्ट ने चेतावनी देते हुए बताया है कि कोविड का हर नया इन्‍फेक्‍शन इस वायरस को म्‍यूटेट होने का मौका देता है। चीन के नजर‍िए से देखें तो उसकी जनसंख्‍या बहुत ज्‍यादा है। वैक्‍सीनेशन रेट बहुत अधिक है, लेकिन बूस्‍टर रेट बहुत कम है। ऐसे में वहां कोरोना का नया म्‍यूटेंट रूप सामने आ सकता है। 

एक्‍सपर्ट के अनुसार, कोविड की हर बड़ी लहर ने नए वैरिएंट्स पैदा किए हैं। डॉ. स्टुअर्ट कैंपबेल रे ने कोरोना वायरस की तुलना मुक्‍केबाज यानी बॉक्‍सर से करते हुए कहा कि वह तमाम स्किल्‍स से बचते हुए उनसे अनुकूल होना सीखता है। चीन में इस वक्‍त कोविड के BF.7 सबवैरिएंट ने हाहाकार मचाया हुआ है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि देश में ओमिक्रॉन के कई वैरिएंट लोगों के बीच मौजूद हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉ शान-लू लियू ने कहा है कि BF.7 लोगों की इम्‍युनिटी से बचने में माहिर है। यही वजह है कि कोरोना का यह वैरिएंट चीन में हजारों लोगों की मौत की वजह बन रहा है। बहरहाल, विशेषज्ञ ने यह तो आशंका जताई है कि कोरोना का नया वैरिएंट जन्‍म ले सकता है, लेकिन यह पता नहीं है कि वह कितना खतरनाक होगा या शायद नहीं हो। 

चीन में जो हालात उपजे हैं, वह बताते हैं कि अस्‍पतालों में बेड और कर्मचारियों की भारी कमी है। लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा। हजारों की संख्‍या में मौतें हो रही हैं। मुर्दाघरों में लोगों के परिजनों की लाइनें हैं। यह बताता है कि कोरोना महामारी अभी खत्‍म नहीं हुई है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »