Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट

Wozoyo की योजना ऑडियो, स्मॉल अप्लायंसेज कैटेगरी में अधिक प्रोडक्ट्स के साथ ही ट्रैवल के लिए विशेषतौर पर डिजाइन की गई टेक्नोलॉजी को पेश करने की है। इसका टारगेट ऑनलाइन चैनल्स से रेवेन्यू का कम से कम 50 प्रतिशत हासिल करने का है

विज्ञापन
Written by अंकित शर्मा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2026 22:15 IST
ख़ास बातें
  • भारत और अमेरिका में Wozoyo ने बिजनेस की शुरुआत की है
  • इस कंपनी की योजना जल्द ही 100 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की है
  • Wozoyo का टारगेट रेवेन्यू का 50% ऑनलाइन चैनल्स से हासिल करने का है

अमेरिका में Wozoyo को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

कंज्यूमर टेक सेगमेंट में हाल ही में बिजनेस शुरू करने वाली Wozoyo की योजना कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में इंटरनेशनल बिजनेस बनाने की है। इस कंपनी ने भारत और अमेरिका से शुरुआत की है और यह इंटरनेशनल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। Wozoyo के पास चार्जर, HDMI केबल्स, USB हब्स, डॉकिंग स्टेशंस और एयर प्योरिफायर जैसे प्रोडक्ट्स हैं। यह ऑडियो जैसी नई कैटेगरीज में भी एंट्री करने की योजना बना रही है। Wozoyo परफॉर्मेंस, डिजाइन और फीचर्स पर फोकस करने वाले एक अफोर्डेबल-प्रीमियम ब्रांड के तौर पर खुद को स्थापित करना चाहती है।  

Gadgets 360 ने Wozoyo के CEO, Mohit Anand के साथ Honeywell लाइसेंसिंग बिजनेस को जारी रखने के साथ अपने ब्रांड को लॉन्च करने, भारत और अमेरिका में मिले शुरुआती रिस्पॉन्स, प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी और भविष्य की योजना के बारे में बातचीत की है। प्रस्तुत हैं इसके मुख्य अंशः 

Advertisement

Honeywell के सफल लाइसेंसिंग बिजनेस के साथ Wozoyo को लॉन्च करने के पीछे क्या आइडिया है? क्या आपको इन प्रोडक्ट कैटेगरीज में एक मजबूत इंडिपेंडेंट ब्रांड बनाने का मौका दिख रहा है? 

Honeywell लाइसेंसिंग बिजनेस पहले की तरह जारी है। Honeywell के साथ हम गहराई से जुड़े हैं। हमारी Honeywell का लाइसेंसिंग बिजनेस छोड़ने की कोई योजना नहीं है। दोनों बिजनेस एक साथ चलाए जाएंगे। हमारे पास दो जिम्मेदारियां हैं। हम 80 से अधिक देशों में Honeywell के ग्लोबल एक्सक्लूसिव लाइसेंसी हैं और दूसरी ओर, हमारे पास अपना इंटरनेशनल ब्रांड, Wozoyo है। Wozoyo एक नया ब्रांड है और इसने हाल ही में अपनी यात्रा की शुरुआत की है और हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। Wozoyo को बिजनेस की किसी जरूरत की वजह से लॉन्च किया गया है। यह इस सोच के साथ आया है कि हम एक प्रोडक्ट कंपनी हैं। हम प्रोडक्ट्स को डिजाइन, डिवेलप और मैन्युफैक्चर करते हैं। 

हम कई उत्कृष्ट प्रोडक्ट्स डिवेलप कर रहे है लेकिन हमें यह महसूस हुआ कि लाइसेंसिंग एग्रीमेंट से हमारे लिए कुछ बाध्यताएं भी हैं। उदहारण के लिए, हम इंटरनेशनल मार्केट्स में कुछ प्रोडक्ट्स को पेश नहीं कर सकते क्योंकि लाइसेंस में विशेष भौगालिक क्षेत्र ही शामिल हैं। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट कैटेगरीज में हमें मौके दिख रहे थे लेकिन हम लाइसेंसिंग एग्रीमेंट की वजह से इनमें बिजनेस नहीं कर सकते थे। इस वजह से हमने अपना इंटरनेशनल ब्रांड लॉन्च करने का फैसला किया है। Wozoyo से हमें उन मार्केट्स में एंट्री करने की क्षमता मिलेगी जिनमें हमारे पास पहे से एक्सपर्टाइज और प्रोडक्ट्स हैं। यह Honeywell लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के तहत नहीं हो सकता था। ये दोनों बिजनेस जारी रहेंगे और Honeywell बिजनेस के साथ ही हम Wozoyo को हमारा इंटरनेशनल ब्रांड बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध रहेंगे। 

Advertisement

Wozoyo एक नया ब्रांड है। भारतीय और अमेरिकी मार्केट में आपकी यात्रा कैसी रही है और आपको किस प्रकार का रिस्पॉन्स मिला है?

अभी तक यात्रा बहुत अच्छी रही है। जब आप एक इंटरनेशनल ब्रांड लॉन्च करते हैं तो सबसे बड़ा प्रश्न यह होता है कि ब्रांड को किस प्रकार का रिस्पॉन्स मिलेगा? Wozoyo क्या है? क्या कस्टमर्स एक पूरी तरह नए ब्रांड को आजमाने के लिए तैयार होंगे? इसका बड़ा टेस्ट यह है कि क्या लोग आपका प्रोडक्ट खरीदना और आजमाना चाहते हैं। इसके बाद प्रोडक्ट को अपने लिए खुद बोलना होता है। मेरा मानना है कि दोनों मोर्चों पर देश और विदेश में, हमें शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

उदाहरण के लिए, अमेरिका में हमने Wozoyo को 23 जून को लॉन्च किया था। हमारी बिक्री प्रति दिन औसत 500 से अधिक यूनिट्स की है। यह भले ही कम संख्या हो लेकिन एक नए ब्रांड के लिए यह एक प्रमाण है कि कस्टमर्स हमारे प्रोडक्ट्स को आजमाने के लिए तैयार हैं। हमें कस्टमर्स से पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहे हैं। अमेरिका में पूरी तरह ऑनलाइन ब्रांड होने के कारण, फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे प्रोडक्ट्स को 4.5 से 4.9 के बीच रेटिंग्स मिल रही हैं। Amazon पर लॉन्च के सिर्फ दो महीनों में ही हमारे कुछ प्रोडक्ट्स को टॉप 50 बेस्टसेलर रैंकिंग्स मिली हैं। यह हमारे लिए बड़ा रिस्पॉन्स है। 

Advertisement

Wozoyo के लिए आगे सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती लोगों का ब्रांड को देखना, पहचानना और याद रखना है। एक ब्रांड को बनाने में समय लगता है। डिजिटल माध्यम ने लाखों कस्टमर्स तक जल्द पहुंचना आसान बनाया है लेकिन इससे मार्केट में भीड़ भी बढ़ गई है। कोई भी डिजिटल माध्यम पर जा सकता है और वास्तविक चुनौती अपनी पोजिशन बनाने की है। 

Wozoyo ने कई कैटेगरीज में एक्सपैंशन किया है। क्या हम बाद में Wozoyo के स्मार्टफोन्स, टेलीविजंस या लैपटॉप भी देखेंगे?

Advertisement

हमारी अभी स्मार्टफोन, TVs, लैपटॉप्स या टैबलेट्स जैसी कोर स्क्रीन्स में एंट्री करने की योजना नहीं है। हम इन स्क्रीन्स से जुड़े इकोसिस्टम पर फोकस करना चाहते हैं। ऑडियो, चार्जिंग, कनेक्टिविटी, एयर प्योरिफायर और अन्य कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में काफी मौके हैं। 

Wozoyo के पास कई कैटेगरीज में प्रोडक्ट्स हैं। अगले तीन वर्षों में किस कैटेगरी से आपको सबसे अधिक ग्रोथ मिलने की उम्मीद है? 

यह कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि हम लगभग दो महीनों से ही मार्केट हैं। भारत और अमेरिका में सभी पांच कैटेगरी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इसके साथ ही हमारी योजना 100 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की है और हम अतिरिक्त कैटेगरीज में भी एंट्री कर रहे हैं। इस स्तर पर मैं किसी विजेता का पूर्वानुमान नहीं देना चाहता। 

Advertisement

चार्जर्स, केबल्स, डॉकिंग स्टेशंस और एयर प्योरिफायर्स के अलावा आप कौन सी नई कैटेगरीज पर विचार कर रहे हैं? 

हम ऑडियो स्मॉल अप्लायंसेज कैटेगरी में अधिक प्रोडक्ट्स और ट्रैवल के लिए विशेषतौर पर डिजाइन की गई टेक्नोलॉजी पर विचार कर रहे हैं। ट्रैवल करने पर लोग तीन चीजों - एंटरटेनमेंट, अपने डिवाइसेज को चार्ज करने और वर्क के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। हम इन जरूरतों के लिए प्रोडक्ट्स का इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं। 

Wozoyo के लिए इंटरनेशनल लेवल पर आपकी लॉन्ग-टर्म में क्या योजना है?

भारत को लेकर मैं रेवेन्यू का विशेष टारगेट नहीं देना चाहता। इंटरनेशनल लेवल पर हमारी योजना 2030 तक 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल करने की है। हम चाहते हैं कि हमारे रेवेन्यू का कम से कम 50 प्रतिशत ऑनलाइन चैनल्स से आए। हमारा अगला इंटरनेशनल एक्सपैंशन ब्रिटेन से शुरू होगा। दिसंबर तक हमारी 100 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और कई नई प्रोडक्ट कैटेगरी में एंट्री करने की योजना है। 

Wozoyo ने अपने ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर जापानी स्नो मंकी को चुना है। इसका क्या कारण है?

हम इसे 'द वाइज वन' कहते हैं। यह एक बहुत अलग पसंद है लकिन हम ब्रांड को मजेदार और अलग बनाना चाहते थे। हमने डिजिटल एसेट्स में इसके साथ बेहतर जुड़ाव देखा है। यह कारगर दिख रहा है और हम इस कैरेक्टर का इस्तेमाल बढ़ाने के तरीकों को खोज रहे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.