1100 करोड़ रुपये में बिकी Mercedes की ये कार

कार की नीलामी क्लासिक कारों की नीलामी करने वाली कनाडा़ की RM Sotheby कंपनी के माध्यम से की गई है।

1100 करोड़ रुपये में बिकी Mercedes की ये कार

Photo Credit: YouTube Screenshot/RM Sotheby's

Mercedes Benz 300 SLR की नीलामी 1100 करोड़ रुपये में की गई है।

ख़ास बातें
  • 1955 मॉडल Mercedes Benz 300 SLR की नीलामी की गई है
  • यह मॉडल उस वक्त से जुड़ा है जब मर्सिडीज ने कार बनाने की शुरुआत की थी
  • कंपनी ने 300 SLR कारों में से सिर्फ 9 कारें ही इसके जैसी बनाई हैं
विज्ञापन
महंगी कारों का जिक्र होते ही दिमाग में BMW और Ferrari जैसे नाम आते हैं। लेकिन ये दुनिया की सबसे महंगी कारें नहीं है। अब तक की सबसे महंगी कार का तमगा मर्सिडीज-बेंज 300 एसएलआर (Mercedes Benz 300 SLR) को मिला है। यह कार 27 साल पुरानी है। आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि 27 साल पुरानी कार सबसे महंगी कैसे हो सकती है!  

इसके पीछे का कारण भी दिलचस्प है। 1955 मॉडल Mercedes Benz 300 SLR की नीलामी की गई है और इसे 1100 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस कार की इतनी कीमत लगाने के पीछे की वजह है कि यह मॉडल उस वक्त से जुड़ा है जब मर्सिडीज ब्रांड ने कार बनाने की शुरुआत की थी। इससे पहले Ferrari 250 GTO को 375 करोड़ रुपये में बेचा गया था जो अब तक की सबसे महंगी कार कही जाती थी। 

Mercedes Benz 300 SLR उस जमाने ताल्लुक रखती है जब 1954 व 1955 में Formula 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अर्जेंटीना के स्टार जुआन मैनुअल फैंगियो कंपनी की W 196 R Grand Prix कार के साथ दो वर्ल्ड रेसिंग चैम्पियनशिप जीती थीं। कार में 8 सिलेंडर का इस्तेमाल होता था। W 196 R Grand Prix में भी 3.0 लीटर इंजन का इस्तेमाल किया जाता था जो कि काफी पावरफुल था। उस वक्त की कारों में यह सबसे तेजी से दौड़ने वाली कार हुआ करती थी। इसकी स्पीड 128km/h हुआ करती थी। 

Mercedes Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe भी उसी कार पर आधारित है। इस तरह की कारों का बोलबाला 1930 के दशक की रेसिंग में देखा जाता है। उसके बाद इस कार को 3 लीटर इंजन और इसके उपनाम SLR के साथ अपग्रेड कर दिया गया। जर्मन भाषा में इसे स्पोर्ट्स लाइट रेसिंग कहते हैं। कंपनी ने 300 SLR कारों में से सिर्फ 9 कारें ही ऐसी बनाई हैं। इसके साथ Uhlenhaut Coupe जो शब्द जुड़ा है वह इसके चीफ इंजीनियर Rudolf Uhlenhaut के नाम पर जुड़ा हुआ है। 

कार की नीलामी क्लासिक कारों की नीलामी करने वाली कनाडा़ की RM Sotheby कंपनी के माध्यम से की गई है। इस तरह से कार कई मायनों में खास हो जाती है। इतना ही नहीं, इस कार की नीलामी से जो रकम मिली है उसका इस्तेमाल भी खास जगह किया जाएगा। बताया जा रहा है कि Mercedes Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe की नीलामी से जो फंड मिला है, उसका इस्तेमाल एनवायरमेंटल साइंस और डीकार्बोनाइजेशन जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाले युवा छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  3. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  4. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  5. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  6. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  7. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  8. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  9. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »