नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
Changan Automobile ने अपनी ग्लोबल sodium ion बैटरी स्ट्रैटेजी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसी इवेंट में कंपनी ने Changan Nevo A06 को भी पेश किया, जिसे sodium ion बैटरी पर चलने वाली दुनिया की पहली मास प्रोड्यूस्ड पैसेंजर कार बताया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 45 kWh की CATL Naxtra sodium ion बैटरी दी गई है, जो 400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। Changan का दावा है कि यह बैटरी बेहद ठंडे मौसम में भी बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा सेफ्टी ऑफर करती है।