• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • World Athletics Championships Final Live: जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा का मुकाबला पाकिस्तान के अरशद से भी, कहां देखें लाइव

World Athletics Championships Final Live: जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा का मुकाबला पाकिस्तान के अरशद से भी, कहां देखें लाइव

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का जेवलिन थ्रो फाइनल आज शुरू होने वाला है।

World Athletics Championships Final Live: जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा का मुकाबला पाकिस्तान के अरशद से भी, कहां देखें लाइव

Photo Credit: Jiohotsar

World Athletics Championships 2025 फाइनल में नीरज चोपड़ा भाला फेंकेंगे।

ख़ास बातें
  • जेवलिन थ्रो फाइनल आज यानी कि गुरुवार, 18 सितंबर को शुरू होगा।
  • जेवलिन थ्रो फाइनल आज 18 सितंबर को 4 बजे शुरू होगा।
  • जेवलिन थ्रो फाइनल की लाइवस्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी।
विज्ञापन

World Athletics Championships 2025 Final Live: आज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो का फाइनल मैच आयोजित होने वाला है। भारत के जेवलिन थ्रो स्टार और ओलंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने इसके लिए क्वालीफाई किया हुआ है और उनके साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी क्वालीफाई किया है, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज की इस मुकाबले में टक्कर अरशद नदीम और जर्मनी के जूलियन वेबर से होगी, जिन्होंने हाल ही में डायमंड लीग को जीता था। अगर आप यह मैच लाइव देखना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके समय, लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

नीरज चोपड़ा ने ग्रुप A में पहले थ्रो में 84.85 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं ग्रुप B में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहला थ्रो सिर्फ 76.99 मीटर फेंका था, आखिरी प्रयास में 85.28 मीटर तक थ्रो गया था, जिसके बाद फाइनल में जगह बनी। भारत के एक और खिलाड़ी सचिन यादव ने भी 83.67 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई थी।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) जेवलिन थ्रो फाइनल कब होगा शुरू?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) का जेवलिन थ्रो फाइनल आज यानी कि गुरुवार, 18 सितंबर, 2025 को शुरू होगा।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) जेवलिन थ्रो फाइनल कहां हो रहा है आयोजित?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) जेवलिन थ्रो फाइनल टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में आयोजित हो रहा है।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) जेवलिन थ्रो फाइनल कितने बजे होगा शुरू?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) का जेवलिन थ्रो फाइनल 18 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगा।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) जेवलिन थ्रो फाइनल कहां देखें लाइव?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) जेवलिन थ्रो फाइनल Star Sports Select 1 और Star Sports Select 1 HD पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) जेवलिन थ्रो फाइनल कहां देखें लाइवस्ट्रीम?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2025) जेवलिन थ्रो फाइनल की लाइवस्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  2. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  3. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  4. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  5. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  6. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  8. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  9. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  10. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »