• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 418KM रेंज वाली Volvo XC40 Recharge Electric SUV की बुकिंग भारत में शुरू, सिर्फ 33 मिनट में होगी चार्ज

418KM रेंज वाली Volvo XC40 Recharge Electric SUV की बुकिंग भारत में शुरू, सिर्फ 33 मिनट में होगी चार्ज

कंपनी की बेंगलुरु में होसकोटे की फैक्ट्री वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज को बनाना भारत में कर रही है। रेंज की बात करें तो एक्ससी 40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 418 किमी की दूरी तय कर सकती है।

418KM रेंज वाली Volvo XC40 Recharge Electric SUV की बुकिंग भारत में शुरू, सिर्फ 33 मिनट में होगी चार्ज

Photo Credit: Volvo

Volvo XC40 Recharge की रेंज 418KM है।

ख़ास बातें
  • Volvo XC40 में ट्विन मोटर पावरट्रेन के साथ 78kWh की बैटरी दी गई है।
  • Volvo XC40 का इंजन 480bhp पीक पावर और 660Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • एक्ससी 40 रिचार्ज 4.9 सेकंड में 0-100km प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
विज्ञापन
प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Volvo XC40 Recharge को भारत में Volvo द्वारा पेश किया गया था। यह देश की पहली लग्जरी EV है जो कि भारत में बनाया गया था। बीते साल वोल्वो XC40 रिचार्ज को भारत में पेश किया गया था और जून 2021 में वोल्वो ने वाहन के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया। आज के बाद वोल्वो सिर्फ वोल्वो इंडिया की वेबसाइट पर पेश किया जाएगा और सिर्फ नॉर्मल बुकिंग चार्ज के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी की बेंगलुरु में होसकोटे की फैक्ट्री वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज को बनाना भारत में कर रही है। रेंज की बात करें तो एक्ससी 40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 418 किमी की दूरी तय कर सकती है और इसे 150 किलोवाट की रेट से तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी कार पर 3 साल की कंप्रेशिव गारंटी के अलावा वोल्वो में एक थर्ड पार्टी 11kW वॉल बॉक्स चार्जर 8 साल की बैटरी वारंटी, 4 साल की डिजिटल सर्विस मेंबरिशिप, 3 साल का वोल्वो सर्विस पैकेज के साथ तीन साल का रोड साइड एसिस्टेंट भी शामिल होगा। भारतीय बाजार में Volvo XC40 रिचार्ज का मुकाबला प्रीमियम मॉडल Kia EV6, BMW i4 और Mini Cooper SE से हो सकता है।
 

Volvo XC40 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Volvo XC40 में ट्विन मोटर पावरट्रेन के साथ 78kWh की बैटरी दी गई है। इसमें 150kW रैपिड चार्जिंग कैपेसिटी की बदौलत बैटरी पैक सिर्फ 33 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज कर सकता है। एक 50kW फास्ट चार्जर के जरिए 2.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। इंजन 480bhp पीक पावर और 660Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। एक्ससी 40 रिचार्ज महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। XC40 रिचार्ज का ड्यूल मोटर कॉन्फिगरेशन भी AWD लेआउट के साथ आ सकता है। XC40 रिचार्ज एक बार चार्ज करने पर ARAI सर्टिफाइड 418 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।

फीचर्स की बात करें तो प्राइमेरी इंफोटेनमेंट सिस्टम अब एंड्रॉयड बेस्ड है और एक्ससी40 रिचार्ज एक्ससी60 से डिजिटल डिस्प्ले की एक नई सीरीज शामिल करता है जो कि काफी फास्ट है। गूगल प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है और ऑनबोर्ड ई-सिम के जरिए बेस्ड हो सकता है। पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग के साथ सेंसर-बेस्ड एडीएएस टेक्नोलॉजी, लिंक्ड कार टेक्नोलॉजी, ड्राइवर-साइड मेमोरी के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, और एक हाई-एंड हरमन कार्डन साउंड सिस्टम सभी में शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »