Ventyra R1 एक पोर्टेबल विंड टर्बाइन है, जिसे बहुत खासतौर पर डिजाइन किया गया है।
Photo Credit: DIY Electronics
Ventyra R1 एक पोर्टेबल विंड टर्बाइन है।
पवन चक्की के बारे में आने सुना होगा, जिससे हवा के जरिए बिजली पैदा की जाती है। हालांकि, पवन चक्की लगाने में बहुत ज्यादा जगह चाहिए होती है और काफी खर्चा आता है। आप पवन चक्की एक जगह से दूसरी जगह लेकर नहीं लेकर जा सकते है। मगर अब बाजार में ऐसी पवन चक्की आ गई है जिसे एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा सकते हैं। जी हां कोलोराडो स्थित एक स्टार्टअप DIY इलेक्ट्रॉनिक्स ने ऐसा ही पोर्टेबल विंड टर्बाइन (पवन चक्की) तैयार किया है, जिसके आप अपने साथ लेकर घूम सकते हैं और उसके जरिए अपना स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हैं। इस डिवाइस को आसानी से बैकपैक में फिट कर सकते हैं, जिसका नाम Ventyra R1 है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Ventyra R1 की कीमत सिर्फ $179 (लगभग ₹17,000) है। लॉन्च होने के कुछ ही दिनों के अंदर 750 से ज्यादा लोगों ने किकस्टार्टर पर इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया है। दुनिया में इस समय फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) का इस्तेमाल कम करने पर ध्यान दिया जा रहा है ऐसे में विंड और सोलर एनर्जी जैसे विकल्प मददगार साबित होते हैं। ऐसे में DIY इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा तैयार किया गया यह डिवाइस क्लीन एनर्जी को ग्रिड से जोड़ता है।
Ventyra R1 एक पोर्टेबल विंड टर्बाइन है, जिसे बहुत खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसे छोटा और लाइट बनाने पर फोकस किया गया है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान है। DIY इलेक्ट्रॉनिक्स वजन और पावर दोनों का सही तालमेल बिठा कर इसे तैयार किया है, यह टर्बाइन आसानी से सेट हो जाता है और 50 वॉट बिजली बनाता है और इसका वजन एक किलोग्राम से ज्यादा नहीं है।
टर्बाइन के ब्लैड ट्राइपॉड स्टैंड के जैसे ही फोल्डेबल हैं। यह किसी आउटडोर टेंट की तरह ही जमीन पर चार स्टेक्स के सहारे खड़ा हो जाता है। यह यूनिट कम हवा की स्पीड जैसे कि 6 मील प्रति घंटा में भी बिजली बना सकती है। टर्बाइन से तैयार हुई बिजली एक XT60 आउटपुट केबल के जरिए पावर हब तक पहुंचती है, जिससे यूजर्स आसानी से अपने डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं और तुरंत तैयार हुई क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसमें एक टेल वेन भी लगाया गया है, जिसके जरिए यह खुद को हवा की दिशा में अलाइन कर सकता है। इससे यूजर्स को यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ती कि हवा किस तरफ चल रही है। पावर हब काफी चीजों से कनेक्ट हो सकता। इस पोर्टेबल विंड टर्बाइन के जरिए फोन, स्मार्टफोन, टैबलेट, पावर बैंक, कैमरे, इमरजेंसी लाइट और लैपटॉप भी चार्ज होसकते हैं। Ventyra R1 पोर्टेबल विंड टर्बाइन का 75W का पीक लोड और 12 V DC सपोर्ट तेज हवा चलने पर फोन को करीब 35 मिनट में चार्ज कर सकता है। यूजर्स लंबे समय तक ग्रिड से दूर रहना चाहते हैं तो फास्ट चार्जिंग के लिए एक ही पावर हब से कई R1s को भी जोड़ सकते हैं। यह एक विंड एनर्जी सिस्टम है, लेकिन R1 को सोलर पैनल के साथ भी उपयोग किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी