H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद

देश की राजधानी समेत अन्य हिस्सो में H1N1 वायरस तेजी के साथ फैल रहा है, जिसको लेकर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है।

H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद

Photo Credit: Pexels/Antoni Shkraba

देश की राजधानी में H1N1 वायरस तेजी के साथ फैल रहा है।

ख़ास बातें
  • H1N1 से बचाव के लिए हाथों और सांस लेने से जुड़ी साफ-सफाई बनाए रखना चाहिए।
  • H1N1 से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर रखना चाहिए।
  • H1N1 से बचाव के लिए संक्रमित लोगों के ज्यादा करीब जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

देश की राजधानी समेत अन्य हिस्सों में H1N1 वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। हालांकि, दिल्ली में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए हैं। इस वायरस को लेकर डॉक्टरों ने खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को बचाव करने की सहाल दी है। दिल्ली में अब तक 2,300 से ज्यादा इंफ्लूएंजा-ए के केस रिकॉर्ड किए जा चुके हैं, जिसमें H1N1 के 1,777 शामिल हैं। अगर इससे बचाव करना है तो साफ-सफाई का खास ध्यान देना होगा और भीड़-भाड़ मास्क लगाकर जाना होगा। आज हम ऑनलाइन मौजूद कुछ ऐसे गैजेट्स की बात कर रहे हैं, जिनके जरिए आप बचाव कर सकते हैं।

कैसे लक्षण आते हैं नजर
इस वायरस की चपेट में आने पर आम तौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द, ठंड लगना, थकान, नाक बहना और नाक बंद होने जैसे लक्षण नजर आते हैं। कुछ मरीजों खासतौर पर बच्चों को जी मिचलाना, उल्टी या दस्त की दिक्कत भी हो सकती है।

थर्मा मीटर
सबसे पहले तो आपको घर में थर्मा मीटर रखना चाहिए जो कि आपको बुखार महसूस होने पर शरीर के तापमान की सही जानकारी देगा, जिससे आप घर पर भी चेक कर पाएंगे कि आपको बुखार तो नहीं है। यह डिवाइस ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में महज ₹100-200 की कीमत में आ जाता है।

पल्स ऑक्सीमीटर
वायरस से संक्रमित लोगों में ऑक्सीजन लेवल गिरने की परेशानी हो सकती है तो ऐसे में पल्स ऑक्सीमीटर बहुत काम आने वाला डिवाइस है। यह शरीर में ब्लड ऑक्सीजन लेवल को मापता है और बताती है कि कब ऑक्सीजन कम होने पर डॉक्टर के पास जाना है। ऑक्सीमीटर बीमारों के लिए किसी लाइफ सेवर या जीवन रक्षक से कम नहीं साबित होता है। बाजार में यह ₹1000 कीमत में आ सकता है।

ऑटोमैटिक डिस्पेंसर
डॉक्टरों ने वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान रखने की सलाह दी है। ऐसे में अगर आप बाहर से आएं और किसी संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में रहे हैं तो हाथों को साफ करके ही कुछ खाना खाएं या फिर कहीं और हाथ लगाएं। आप लिक्विड साबुन या सैनेटाइजर के लिए ऑटोमैटिक डिस्पेंसर रख सकते हैं, जिससे आपको कहीं भी छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाजार में ₹800-₹1000 के बजट में ऑटोमैटिक डिस्पेंसर मिल जाएंगे।

डिसइंफेक्शन लाइट
बाजार में मौजूद कई लाइट्स और प्रोडक्ट्स को लेकर दावा किया जाता है कि ये यूवी लाइट के जरिए वायरस और इंफेक्शन को दूर कर सकते हैं। इनके जरिए मोबाइल और अन्य डिवाइसेज को साफ किया जा सकता है। बाजार में आपको आसानी से ₹1000 की शुरुआती कीमत के साथ डिसइंफेक्शन लाइट मिल सकती है।

डिजिटल इंफ्रारेड थर्मामीटर
कोरोना के दौरान में डिजिटल थर्मा मीटर सबसे ज्यादा चर्चा में आया था जो कि बिना टच किए या थर्मा मीटर को मुंह में डाले बिना तापमान को मापने की सुविधा प्रदान करता है। इस थर्मामीटर के जरिए दूर से भी तापमान को मापा जा सकता है। बाजार में डिजिटल थर्मामीटर की कीमत ₹500 से शुरू हो जाती है।

कैसे करें बचाव

  • हाथों और सांस लेने से जुड़ी साफ-सफाई बनाए रखना चाहिए।
  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर रखना चाहिए।
  • संक्रमित लोगों के ज्यादा करीब जाने से बचना चाहिए।
  • बीमार होने की स्थिति में घर पर रहना चाहिए या खुद को आइसोलेट रखना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »