सोशल मीडिया पर एक नया स्कैम सामने आ रहा है, जिसको लेकर लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है।
Photo Credit: Instagram/25 August
इंस्टाग्राम पर August 25, 2026 नाम से एक अकाउंट से शुरू किया गया था।
सोशल मीडिया पर एक नया स्कैम सामने आ रहा है, जिसको लेकर लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। दरअसल वीडियो में दावा किया गया था कि क्रिएटर इंस्टाग्राम पर कुछ खुलासा करने वाला है और लोगों से टेलीग्राम लिंक फॉलो करने के लिए कहा गया और उनसे उसके लिए ₹500 लिए गए। ऑनलाइन दावा किया जा रहा है कि करीब 1 लाख 66 हजार लोगों ने इसके लिए पैसा जमा किए जो कि कुल मिलाकर लगभग ₹8.5 करोड़ हो गए। लोगों ने वीडियो देखने के लिए पैसे दिए, लेकिन जिसमें उन्हें कुछ बड़ा खुलासा लग रहा है, लेकिन अंदर वीडियो में कुछ और ही निकला। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इंस्टाग्राम पर August 25, 2026 नाम से एक अकाउंट से शुरू किया गया था। अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति ने कुछ दिनों तक उस अकाउंट पर रील्स को पोस्ट किया और कहा कि वह 25 अगस्त को कुछ बड़ा खुलासा करेगा और वीडियो देखने वालों को इसका बिलकुल भी पछतावा नहीं होगा। उसने लोगों से अपना चैनल फॉलो करने के लिए भी कहा था। वीडियो को जमकर देखा गया और शेयर किया गया। बाद में उस व्यक्ति ने एक टेलीग्राम लिंक शेयर किया और उसे फॉलो करने के लिए कहा। साथ में यह बताया कि वीडियो को टेलीग्राम पर रिलीज किया जाएगा, क्योंकि यह इंस्टाग्राम से डिलीट हो सकती है।
Lol, a guy started an Instagram channel and began uploading videos with his face covered by a mask, repeatedly claiming that he would reveal or announce something crazy on August 25, 2026.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) August 26, 2026
Before the final day, he shared a Telegram link, claiming that Instagram would delete the…
दावा किया जा रहा है कि लोगों ने लिंक को फॉलो किया और उनसे ₹500 मांगे गए। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि करीब 1.66 लाख लोगों ने ₹500 दिए और इससे करीबन ₹8.5 करोड़ हो गए। दावे में आगे कहा गया कि जब पेमेंट हो गई तो उसके बाद वादा किए गए कंटेंट को रिलीज कर दिया गया। हालांकि, जिस वीडियो को लेकर इतना रहस्य बन रहा था उसमें कुछ बड़ा खुलासा नहीं बल्कि एक मोटिवेशनल वीडियो था, जिसमें बोला गया था कि अपना समय बर्बाद न करें। समय वापस नहीं आएगा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अब इस पर जमकर चर्चा हो रही है, इस्टाग्राम से लेकर एक्स तक पर यूजर्स वीडियो और पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिनमें 25 अगस्त को होने वाली घोषणा से जुड़े स्कैम का आरोप लगाया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला