कर्नाटक में 80 लाख व्हीकल्स को स्क्रैप करने की तैयारी

कर्नाटक सरकार ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी लागू करने का फैसला किया है। राज्य में रजिस्टर्ड लगभग 2.8 करोड़ व्हीकल्स में से लगभग 80 लाख व्हीकल्स 15 वर्ष या इससे पुराने हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2022 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इस पॉलिसी में 20 वर्ष से अधिक पुराने प्राइवेट व्हीकल्स शामिल होंगे
  • केंद्र सरकार ने पुराने व्हीकल्स को स्क्रैप करने की पॉलिसी बनाई है
  • पुराने व्हीकल्स को स्क्रैप करने वालों को इंसेंटिव मिलते हैं

IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में लगभग एक करोड़ व्हीकल्स हैं

देश में पॉल्यूशन को कम करने के लिए केंद्र सरकार की पुराने व्हीकल्स को स्क्रैप करने की पॉलिसी को लागू करने वाले राज्यों की संख्या बढ़ रही है। कर्नाटक सरकार ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी लागू करने का फैसला किया है। राज्य में रजिस्टर्ड लगभग 2.8 करोड़ व्हीकल्स में से लगभग 80 लाख व्हीकल्स 15 वर्ष या इससे पुराने हैं। 

राज्य सरकार ने पुराने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन समाप्त कर इन्हें स्क्रैप करने के जरिए पॉल्यूशन को कम करने की योजना बनाई है। आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में लगभग एक करोड़ व्हीकल्स हैं। इनमें से 29 लाख इस वर्ष मार्च तक 15 वर्ष या इससे पुराने हो चुके थे। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट इस पॉलिसी को लागू करने से पहले राज्य मंत्रिमंडल के सामने इसे प्रस्तुत करेगा। इस पॉलिसी में 20 वर्ष से अधिक पुराने प्राइवेट व्हीकल्स और 15 वर्ष से अधिक पुराने कमर्शियल व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है। राज्य के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बताया कि राज्यों को इस पॉलिसी से जुड़े नियम बनाने की छूट है। 
Advertisement

कर्नाटक के मंत्रिमंडल के सामने पॉलिसी को प्रस्तुत करने के बाद पुराने व्हीकल्स से छुटकारा पाकर नए व्हीकल्स खरीदने वालों के लिए रोड टैक्स में छूट जैसे इंसेंटिव्स की जानकारी दी जाएगी। पुराने व्हीकल्स को ऑथराइज्ड सेंटर्स पर स्क्रैप किया जाएगा। अपने पुराने व्हीकल्स को स्वेच्छा से स्क्रैपिंग के लिए देने वाले लोगों को स्क्रैप करने से जुड़ा दस्तावेज दिखाने पर रोड टैक्स में छूट मिलेगी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट जल्द ही राज्य में व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

पॉल्यूशन को कम करने की कोशिश के तहत महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने या रेंट पर लेने का फैसला किया था। राज्य सरकार और शहरी निकायों के इस्तेमाल के लिए अब केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदा या रेंट पर लिया जाएगा। इससे पहले राजधानी दिल्ली में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रोत्साहन देने के लिए उपायों की घोषणा की जा चुकी है। दिल्ली सरकार ने 10 साल से पुराने डीजल इंजन वाले व्हीकल्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने की अनुमति दी है। इससे इन डीजल इंजन वाले व्हीकल्स पर बैन के फैसले से बचा जा सकेगा। नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल की ओर से 2015 और सुप्रीम कोर्ट के 2018 में जारी ऑर्डर्स के तहत दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल इंजन वाले व्हीकल्स को चलाया नहीं जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन बड़ी समस्या है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.