• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सेकंड हैंड कारों में ये हैं भारतीयों की पहली पसंद, कुछ सालों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

सेकंड हैंड कारों में ये हैं भारतीयों की पहली पसंद, कुछ सालों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

प्री-ओन्ड कार सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय UV में Hyundai CRETA, Maruti Brezza, Maruti Ertiga और Mahindra XUV500 आती हैं।

सेकंड हैंड कारों में ये हैं भारतीयों की पहली पसंद, कुछ सालों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

OLX Autos ने CRISIL के साथ मिलकर तैयार की है अपनी सालाना रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • आने वाले पांच सालों में प्री-ओन्ड कारों की मार्केट में आएगा उछाल
  • नई कारों की मार्केट में भी अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद
  • पुरानी कारों में Maruti Baleno, Hyundai Creta, Honda City पहली पसंद
विज्ञापन
भारत में यूज्ड (इस्तेमाल की गई) कारों की मार्केट में उछाल आने की उम्मीद की गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले पांच वर्षों में भारत में इस्तेमाल की गई कारों की खरीदारी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022 में, प्री-ओन्ड कार बाजार ने वॉल्यूम के मामले में महामारी से पहले के स्तर को वापस हासिल किया है और इसमें तब से 9 प्रतिशत की बढ़ोरती हुई है।

CRISIL के साथ साझेदारी में OLX Autos की रिपोर्ट (Via TOI) के छठे वार्षिक एडिशन में बताया गया है कि इस अवधि के दौरान, नई कारों की मार्केट में भी अच्छी वृद्धि देखने की उम्मीद है। रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 27 तक 9-11% की वृद्धि के साथ आंकड़ा 48-50 लाख कारों तक पहुंचने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, उत्पादन में बढ़ोतरी, यूवी सेगमेंट में निरंतर हलचल और नए प्रोडक्ट लॉन्च के चलते नई कारों के बाजार में वित्त वर्ष 23 में हाई सेल्स होने की बात भी कही गई है ।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पुरानी कारों के बाजार में वित्त वर्ष 22 में छोटी कारों (45%) और सेडान (3%) की तुलना में 49% के साथ UV (यूटिलिटी व्हीकल) का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा रहा। तुलना के लिए बता दें कि यूवी सेगमेंट वित्त वर्ष 17 में 25% था। इसी अवधि के दौरान, बड़ी कारों की बिक्री में 5% और छोटी कारों की बिक्री में 20% की गिरावट आई है।

OLX प्लेटफॉर्म डेटा के अनुसार, प्री-ओन्ड कार सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय UV में Hyundai CRETA, Maruti Brezza, Maruti Ertiga और Mahindra XUV500 आती हैं। वहीं, इस पुरानी कारों में छोटी कारों के सेगमेंट में मारुति का दबदबा बरकरार है। वित्त वर्ष 27 तक छोटी कारों की हिस्सेदारी 2% कम होकर 56% हो जाएगी। आंकड़ें बताते हैं कि प्री-ओन्ड सेगमेंट में 5 साल की औसत वाहन उम्र को देखते हुए सबसे लोकप्रिय छोटी कारें Maruti Baleno, Hyundai Elite i20, Renault Kwid, Maruti Suzuki Dzire and Hyundai Grand i10 हैं।

बात सेडान प्री-ओन्ड सेगमेंट की करें, तो सेडान की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 22 में 12% से घटकर वित्त वर्ष 27 में 7% तक होने की उम्मीद है। प्री-ओन्ड सेगमेंट में होंडा सिटी भारत की पसंदीदा सेडान बनी हुई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »