स्‍कॉटलैंड की सड़कों पर दौड़ी UK की पहली सेल्‍फ ड्राइविंग बस, जल्‍द लोग भी करेंगे सफर

हर हफ्ते करीब 10,000 यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 18:50 IST
ख़ास बातें
  • CAVफोर्थ प्रोजेक्‍ट को साल 2019 में शुरू किया जाना था
  • लेकिन सप्‍लाई चेन इशू और COVID-19 के असर से इसमें देरी हुई
  • अगले कुछ महीनों में इन बसों में आम लोगों का सफर शुरू होगा

CAVफोर्थ प्रोजेक्‍ट के तहत चल रही इस बस सर्विस को स्कॉटिश सरकार से भी मदद मिल रही है।

Photo Credit: Twitter/FusionProc

यूके (UK) की पहली सेल्फ-ड्राइविंग बस ने सोमवार को स्कॉटलैंड में अपना रोड ट्रायल शुरू किया। आने वाले महीनों में इसमें पैसेंजर्स को ले जाने की योजना है। स्कॉटिश मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, इन बसों में सेंसर लगे होते हैं, जो इन्‍हें ड्राइवर के कंट्रोल के बिना पहले से तय की गई सड़कों पर चलने में सक्षम बनाते हैं। यात्रियों के लिए सर्विस शुरू होने के बाद ये बसें 36 लोगों को 22 किलोमीटर तक की सर्विस ऑफर करेंगी। हर हफ्ते करीब 10,000 यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा। 

CAVफोर्थ प्रोजेक्‍ट के तहत चल रही इस बस सर्विस को स्कॉटिश सरकार से भी मदद मिल रही है। यह बस फेरीटोल पार्क से फोर्थ रोड ब्रिज होते हुए एडिनबर्ग पार्क तक जाएगी। इस दौरान यह बसें लाइव रोड वाले माहौल में बाकी ट्रैफ‍िक के साथ तालमेल बैठाते हुए अपना सफर पूरा करेंगी। पायलट प्रोजेक्‍ट के दौरान भी बसों को जंक्‍शनों और बस स्‍टॉप पर रुकना होगा। 
Advertisement

स्टेजकोच (Stagecoach) के रीजनल डायरेक्‍टर सैम ग्रीट ने कहा कि यूके की पहली ऑटोनॉमस बस सर्विस को पूरी तरह से लॉन्च करने की हमारी यात्रा में यह एक बड़ा कदम है। यह स्कॉटलैंड में एक नए बस रूट तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। CAVफोर्थ प्रोजेक्‍ट को साल 2019 में शुरू किया जाना था, लेकिन सप्‍लाई चेन इशू और COVID-19 के असर से इसमें देरी हुई। 

स्टेजकोच परियोजना के लिए फ्यूजन प्रोसेसिंग, निर्माता अलेक्जेंडर डेनिस और ट्रांसपोर्ट स्कॉटलैंड के साथ साझेदारी कर रहा है, और इस योजना ने यूके सरकार के सेंटर फॉर कनेक्टेड एंड ऑटोनॉमस व्हीकल्स का वित्तीय समर्थन हासिल किया है।
Advertisement

यह प्रोजेक्‍ट कई डिपार्टमेंट की साझेदारी का नतीजा है, जिनमें ट्रांसपोर्ट स्‍कॉटलैंड भी शामिल है। इस स्‍कीम को UK सरकार के कनेक्टेड एंड ऑटोनॉमस व्हीकल्स केंद्र से भी वित्तीय सहायता मिली है। प्रोजेक्‍ट से जुड़े फ्यूजन प्रोसेसिंग के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव जिम हचिंसन ने कहा कि वह दुनिया के सबसे जटिल और महत्वाकांक्षी ऑटोनॉमस व्‍हीकल प्रोग्राम का नेतृत्व करने के लिए खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि CAVफोर्थ प्रोजेक्‍ट स्थानीय लोगों को उपयोगी सर्विस देने के साथ-साथ फ्यूजन की ऑटोमेटेड व्‍हीकल टेक्‍नॉलजी का भी प्रदर्शन करेगा। गौरतलब है कि फ्यूजन प्रोसेसिंग की टेक्‍नॉलजी इन बसों में इस्‍तेमाल हुई है। 
Advertisement

इन बसों में ड्राइविंग ऑटोमेशन के छह लेवल हैं। जीरो से लेवल दो का मतलब है कि एक ड्राइवर को लगातार बस निगरानी करनी चाहिए और हमेशा ड्राइविंग करनी चाहिए, जबकि तीन से पांच लेवल में व्‍हीकल को खुद ड्राइव करने दिया जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.