माता-पिता हो जाएं सावधान, वरना बच्चों का Aadhaar Card हो जाएगा बंद, तुरंत कर लें ये काम

UIDAI ने अभिभावकों के लिए एक नई सलाह जारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 16:34 IST
ख़ास बातें
  • UIDAI ने अभिभावकों के लिए एक नई सलाह जारी की है।
  • UIDAI ने कहा कि 7 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट पूरा करना है।
  • 5 साल की उम्र के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) करवाना जरूरी है।

Aadhaar कार्ड UIDAI द्वारा जारी किया जाता है।

Photo Credit: UIDAI

अगर आपके बच्चों की उम्र 7 वर्ष पूरी हो गई है तो हाल ही में आधार बनाने वाली संस्था UIDAI ने अभिभावकों के लिए एक नई सलाह जारी की है। UIDAI ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 7 साल की उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) को पूरा करें। UIDAI ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर अभिभावक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उनके बच्चों का आधार कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा। UIDAI ने जब देखा है कि मौजूदा नियमों के बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिनका बायोमेट्रिक डाटा अपडेट नहीं हुआ है, जिसके बाद यह चेतावनी जारी की गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


UIDAI ने दी चेतावनी


आधार अधिनियम 2016 के मौजूदा नियमों के अनुसार, बच्चों को 5 साल की उम्र के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) करवाना जरूरी है। MBU की प्रक्रिया में उनके फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और चेहरे की फोटो अपडेट करना शामिल है, क्योंकि इस उम्र में ये चीजें सटीक रूप से कैप्चर हो सकती है। हालांकि, UIDAI ने पाया है कि कई अभिभावकों ने यह जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसलिए UIDAI ने अब अभिभावकों को चेतावनी दी है कि अगर वे बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं करते हैं तो उनके बच्चों का आधार कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा।
Advertisement

UIDAI ने कहा कि बच्चों के बायोमेट्रिक डाटा की सटीकता बनाए रखने के लिए एमबीयू (MBU) का समय पर पूरा होना बहुत जरूरी है। अगर 7 साल की उम्र के बाद भी एमबीयू (MBU) पूरा नहीं किया जाता है तो मौजूदा नियमों के अनुसार Aadhaar नंबर डिएक्टिवेट किया जा सकता है।


आधार बायोमेट्रिक्स फ्री में करें अपडेट


Advertisement
UIDAI उन बच्चों के आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भेज रहा है जिनके बायोमेट्रिक्स अपडेट करने नहीं हुए हैं। एसएमएस में यूआईडीएआई अभिभावकों से जरूरी एमबीयू प्रक्रिया पूरी करने के लिए कह रहा है।

UIDAI ने कहा कि मौजूदा नियमों के अनुसार बच्चे के 5 साल पूरे होने पर उसके आधार में फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो को अपडेट करना जरूरी है। इसे पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) कहा जाता है। अगर बच्चा 5 से 7 साल की उम्र के बीच एमबीयू (MBU) करवाता है तो यह फ्री है। लेकिन 7 साल की उम्र के बाद इसके लिए सिर्फ 100 रुपये का चार्ज लगता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.