• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Uber ने दिल्ली एनसीआर में शुरू की शटल बस सर्विस, ऐप से पहले ही बुक कर सकते हैं सीट

Uber ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की शटल बस सर्विस, ऐप से पहले ही बुक कर सकते हैं सीट

दिल्ली एनसीआर से पहले इस सर्विस का ट्रायल कोलकाता में हुआ था और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ एक MoU के साथ पिछले साल से कोलकाता में इसका ऑपरेशन किया जा रहा है।

Uber ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की शटल बस सर्विस, ऐप से पहले ही बुक कर सकते हैं सीट
ख़ास बातें
  • Uber दिल्ली-NCR में अपनी शटल बस सर्विस शुरू की
  • Uber की शटल बस सर्विस पहले से कोलकाता में भी उपलब्ध है
  • इसमें ऐप के जरिए बस में सीट प्री-बुक की जा सकेंगी
विज्ञापन
Uber दिल्ली-NCR में अपनी बस सर्विस शुरू की है। कंपनी को हाल ही में दिल्ली सरकार से लाइसेंस प्राप्त हुआ, जिसके बाद अब आपको दिल्ली की सड़कों पर Uber लोगो के साथ बसें दौड़ती नजर आने वाली है। दिल्ली पहला शहर नहीं है, जहां कंपनी अपनी बस शटल सर्विस देगी। Uber की शटल बस सर्विस पहले से कोलकाता में भी उपलब्ध है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार (via Mint), दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली प्रीमियम बस योजना के तहत एग्रीगेटर लाइसेंस दिए जाने के बाद Uber दिल्ली-एनसीआर में नियमित यात्रियों के लिए शटल बस सर्विस ऑपरेट करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। बस सर्विस Uber Shuttle प्रोग्राम के तहत शुरू की जाएगी और यात्री Uber ऐप पर Uber Shuttle ऑप्शन चुनकर अपने रोजमर्रा वाले रूट पर सीटें प्री-बुक कर सकेंगे।

एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि इस मौके पर दिल्ली परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस में सुधार और दिल्लीवासियों के लिए आवागमन को सुव्यवस्थित करने के लिए उपलब्ध परिवहन ऑप्शन में विविधता लाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

इस मौके पर भारत के उबर शटल प्रमुख अमित देशपांडे ने कहा, "एक सफल पायलट कार्यक्रम के बाद, जहां हमने बसों की महत्वपूर्ण मांग देखी, हम आधिकारिक तौर पर दिल्ली में बसों में उबर की सवारी की सुविधा शुरू करने से रोमांचित हैं।"

जैसा कि हमने ऊपर बताया, दिल्ली एनसीआर से पहले Uber शटल बस सर्विस का ट्रायल कोलकाता में हुआ था और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ एक MoU के साथ पिछले साल से कोलकाता में इसका ऑपरेशन किया जा रहा है।

बता दें कि Uber को यह लाइसेंस दिल्ली सरकार की ऐप आधारित प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम के तहत मिला है। दिल्ली सरकार की ऐप आधारित प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम पिछले साल नवंबर में लॉन्च की गई थी। इस स्कीम के अंतर्गत अपर मिडल क्लास के लोगों के लिए सरकार ऐसा पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध करवाना चाहती है जिससे लोगों को अधिक से अधिक सहूलियत हो। यानी लोग कैब की तरह बसों में भी आराम से अपनी बुकिंग करवाकर यात्रा कर सकते हैं। इससे लोगों का समय भी बचेगा, साथ ही पर्सनल कैब बुकिंग की बजाए बस में राइड बुक करवाने से सड़कों पर गाड़ियों का बोझ भी कम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »