Cab Aggregator Uber

Cab Aggregator Uber - ख़बरें

  • पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कैब और दूसरे राइड एग्रीगेटर्स के लिए Tip से जुड़े नियम स्पष्ट कर दिए हैं। मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक यात्रियों को राइड बुक करने, यात्रा शुरू होने या सफर के दौरान ड्राइवर को Tip देने के लिए प्रेरित नहीं किया जा सकता। Tip का विकल्प सिर्फ यात्रा पूरी होने के बाद दिया जा सकता है और यह पूरी तरह स्वैच्छिक होना चाहिए। ऐप पर ऐसा कोई संदेश या विकल्प भी नहीं होना चाहिए जिससे लगे कि Tip देने पर राइड जल्दी कन्फर्म होगी, ड्राइवर जल्दी मिलेगा या सेवा बेहतर मिलेगी। सरकार ने एग्रीगेटर्स को अपने ऐप की समीक्षा कर जरूरी बदलाव करने को कहा है।
  • Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
    महाराष्ट्र सरकार ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई Motor Vehicle Aggregator Rules 2026 लागू कर दी हैं। नए नियमों के तहत Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप-बेस्ड कैब प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल के लिए बुक की गई राइड कैंसल करने पर ड्राइवरों पर सामान्य पेनल्टी से 5 गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा। अगर ड्राइवर 10 मिनट के भीतर पिकअप पॉइंट पर नहीं पहुंचता, तो इसे भी राइड कैंसल माना जाएगा। सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाली एग्रीगेटर कंपनियों के लिए लाइसेंस रद्द करने और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का भी प्रावधान किया है।
  • उबर कैब से सफर करना हुआ महंगा, किराये में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी
    उबर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपना किराया बढ़ाने की जानकारी दी है। बदलाव के बाद किफायती उबरगो कैब का किराया लगभग दोगुना हो गया है।
  • इस ऐप के जरिए बिना इंटरनेट के भी कैब बुक कर पाएंगे आप
    ट्रैवल सर्च मार्केटप्लेस इक्सिगो ने अपने कैब ऐप में नया फ़ीचर जारी किया है जिसकी मदद से यूज़र सिर्फ एक टैप में कैब बुक कर लेंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »