महंगा हुआ Uber में सफर करना, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा कैब का किराया

ऑटो और कैब चालकों ने हाल ही में सीएनजी कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया है। बीते कुछ दिनों में देश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है।

महंगा हुआ Uber में सफर करना, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा कैब का किराया

Uber ने दिल्ली-एनसीआर में ट्रिप के किराये को 12 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

ख़ास बातें
  • Uber ने दिल्ली-एनसीआर में ट्रिप के किराये को 12 प्रतिशत बढ़ा दिया है।
  • वर्तमान में सीएनजी की कीमत दिल्ली में 69.11 रुपये प्रति किलो है।
  • विरोध प्रदर्शन करने वाले ड्राइवरों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बढ़ोत
विज्ञापन
कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर (Uber) ने दिल्ली-एनसीआर में ट्रिप के किराये को 12 प्रतिशत बढ़ा दिया है। कंपनी ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एनसीआर में विरोध प्रदर्शन करने वाले ड्राइवरों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उबर के मुताबिक, इस कदम को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से ड्राइवरों पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए उठाया गया है। वर्तमान में सीएनजी की कीमत दिल्ली में 69.11 रुपये प्रति किलो है, वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर है।

Uber ने एक स्टेटमेंट में बताया कि ड्राइवरों की फीडबैक के मुताबिक, उनका मानना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय है। Uber इंडिया और साउथ एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस हैड नीतीश भूषण ने कहा कि 'ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ड्राइवरों की मदद करने के लिए उबर ने दिल्ली-एनसीआर में ट्रिप फेयर को 12 प्रतिशत बढ़ाया है। आने वाले हफ्तों में हम ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव को ट्रैक करना जारी रखेंगे और जरूरत के हिसाब से आगे कदम उठाएंगे।'

ऑटो और कैब चालकों ने हाल ही में सीएनजी कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया है। बीते कुछ दिनों में देश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है, हालांकि 21 दिनों में 14 बार बढ़ोतरी के बाद मंगलवार, 12 अप्रैल को लगातार छठे दिन दामों में बदलाव नहीं हुआ। कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में 14 बार संशोधनों के बाद 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वर्तमान में दिल्ली में सीएनजी की कीमत 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम, दिल्ली में डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber, Cab Price, CNG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »