Online Scam Alert! मुंबई की दो महिलाओं से नौकरी दिलाने के एवज में लूटे 8.6 लाख रुपये

एक स्कीम के तहत महिला को वेबसाइट पर कुछ भुगतान करने थे और बाद में उसे कमीशन प्राप्त होता। महिला ने 100 रुपये का भुगतान किया और उसे वादे अनुसार 227 रुपये भी मिले।

Online Scam Alert! मुंबई की दो महिलाओं से नौकरी दिलाने के एवज में लूटे 8.6 लाख रुपये

एक स्कीम के तहत महिला को वेबसाइट पर कुछ भुगतान करने थे और बाद में उसे कमीशन प्राप्त होता

ख़ास बातें
  • एक महिला ने 12 अगस्त को बोरीवली पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी
  • पुलिस के पास 8 अगस्त को एक अन्य 43 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई
  • दोनों महिलाओं से कुल 8.6 लाख रुपये लूटे गए हैं
विज्ञापन
तेजी से डिजिटल होती दुनिया के लिए वर्तमान में सबसे बड़ा खतरा ऑनलाइन स्कैम है। आए दिन हैकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन स्कैम की खबरें सुनने में आती है, जिसमें लोगों से कई अलग-अलग तरीकों पैसे लूटे जाते हैं। एक ऐसी ही लेटेस्ट घटना भारत में मुंबई शहर से आई है, जहां दो महिलाओं के साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ है। इन महिलाओं से नौकरी दिलाने के बहाने कुल 8.6 लाख रुपये लूटे गए हैं।

TOI के अनुसार, रोजगार देने के एवज में बोरीवली की दो महिलाओं से अलग-अलग मामलों में साइबर स्कैमर्स ने कुल 8.6 लाख रुपये ठगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता, एक 40 वर्षीय गृहिणी है, जिसने पुलिस को बताया कि वह Google पर नौकरी की तलाश कर रही थी, जब उसने एक लिंक देखा और उस पर क्लिक किया। इसके बाद, उसे अज्ञात अधिकारियों से Telegram ऐप पर मैसेज आने लगे। उसे अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर के साथ एक वेबसाइट पर रजिस्टर करने के लिए कहा गया और एक "रिचार्ज" स्कीम में भाग लेने के लिए कहा गया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस स्कीम के तहत, उस महिला को वेबसाइट पर कुछ भुगतान करने थे और बाद में उसे कमीशन प्राप्त होता। महिला ने 100 रुपये का भुगतान किया और उसे वादे अनुसार 227 रुपये भी मिले।

इसके बाद, कथित तौर पर वह इस तरह के भुगतान करती रही, जिसके बदले उसे कुछ पैसे लगातार मिलते रहे। हालांकि, यह सिलसिला ज्यादा समय नहीं चला और जल्द ही उसने कुल 5.14 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे रिफंड मिलना बंद हो गया। उसने टेलीग्राम ऐप पर उन अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उसे किसी प्रकार का जवाब नहीं मिला। आखिरकार उसने 12 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अन्य घटना भी बोरीवली की है, जहां पुलिस को 8 अगस्त को एक 43 वर्षीय महिला ने शिकायत की। यह महिला स्टोर मैनेजर की पूर्व कर्मचारी थी, जो नौकरी की तलाश में थी। उसे साइबर स्कैमर्स से एक टेक्स्ट मैसेज मिला था जिसमें उसे उपभोक्ता उत्पादों में ऑनलाइन निवेश करने और इसके लिए एक कमीशन अर्जित करने के लिए कहा गया था।

महिला को ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सर्विस के लिए रजिस्टर करने के लिए कहा गया और फिर टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। रिपोर्ट के अनुसार, उसे 160 रुपये में एक बेल्ट खरीदने के लिए कहा गया और मिनटों के भीतर, उसके बैंक अकाउंट में कमीशन सहित 240 रुपये प्राप्त हो गए। इससे खुश होकर महिला ने फेस क्रीम, शर्ट, जूते, फोन आदि प्रोडक्ट में भी निवेश करने की ठानी और 3.54 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन बदले में कोई आय नहीं मिली। इसके बाद, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , online scam, Online Scam in India, Mumbai Online Scam
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »